G News 24 : स्कूल से लौट रही बच्ची पर फेंका तेजाब, रूह कंपा देगी महाराष्ट्र की ये घटना !

 कुछ दिनों पहले ही पिता की हुई थी मौत...

स्कूल से लौट रही बच्ची पर फेंका तेजाब, रूह कंपा देगी महाराष्ट्र की ये घटना !

महाराष्ट्र में स्कूल से लौट रही एक 11 साल की बच्ची पर तेजाब से हमला हुआ. दिल दहला देने वाली घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. हमलावर की पहचान नहीं हो गई है और हमले के बाद वह फरार हो गया है. हालांकि मौके पर पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां मंगलवार सुबह कक्षा 6 में पढ़ने वाली एक 11 साल की मासूम बच्ची पर एक अज्ञात व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया. हमला उस वक्त हुआ जब बच्चे स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर जा रही थी. बच्ची की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और उसे तुरंत इलाज के लिए लोनी के प्रवरा नगर अस्तपाल ले जाया गया.  

घटना से परिवार का बुरा हाल

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के वाडगांव पान इलाके में हुई इस घटना ने परिवार पर दुखों का पहाड़ गिरा दिया. पुलिस ने अनुसार, पीड़िता के पिता का कुछ समय पहले ही निधन हुआ था, जिसके बाद वह अपने दादा-दादी और मां के साथ रह रही है. उसकी मां एक दिहाड़ी मजदूर है और कड़ी मेहनत करके किसी तरह घर का गुजारा चलाती है. इस घटना ने पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की कमर तोड़ दी है. स्थानीय लोगों ने इस बात को लेकर काफी आक्रोश है कि ऐसे कैसे किसी बच्ची को इस तरह निशाना बनाया गया. 

हमलावर के पीछे है पुलिस 

घटना का पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. प्रशासन ने आरोपी को पकड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. आरोपी की पहचान करने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, जिससे हमलावर का कोई भी सुराग मिल सके. हालांकि, अब तक यह भी साफ नहीं हो पाया है कि उस अज्ञात व्यक्ति ने इतनी छोटी बच्ची को निशाना क्यों बनाया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं और जल्द से जल्दी अपराधी को पकड़ लेंगे. दिनदहाड़े हुई घटना सार्वजनिक सुरक्षा पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर रही है. वहीं परिवार और स्थानीय लोग अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Reactions

Post a Comment

0 Comments