G News 24 : मुख्य अभियंता आरएलएस मौर्य को सेवानिवृति पर विभागीय अधिकारियों ने दी विदाई !

 मुख्य अभियंता का नया कार्यालय भी श्री मौर्य के ही विशेष प्रयास का परिणाम है...

मुख्य अभियंता आरएलएस मौर्य को सेवानिवृति पर विभागीय अधिकारियों ने दी विदाई !

ग्वालियर।  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता आरएलएस मौर्य को अपनी शासकीय सेवा पूर्ण करने पर विभागीय अधिकारियों ने विदाई दी। मुख्य अभियंता कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधीक्षक यंत्री व्हीके छारी, सेवानिवृत वरिष्ठ अधिकारी केके सारस्वत, कार्यपालन यंत्री बीबीएस चौधरी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 

विभाग के वरिष्ठ सेवानिवृत अधिकारी सारस्वत ने कहा कि श्री मौर्य ने अपनी मेहनत व लगन के साथ कई बड़ी परियोजनाओं को बहुत ही अच्छी तरह से न केवल पूर्ण किया बल्कि उनका क्रियान्वयन भी सफलतापूर्वक किया है। उनका कार्यकाल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी लंबे समय तक याद रखेंगे। अधीक्षण यंत्री व्हीके छारी ने कहा कि मुख्य अभियंता श्री  मौर्य ने न केवल विभाग में उल्लेखनीय कार्य किया है बल्कि अपने अधीनस्थों को अच्छा कार्य करने के लिये प्रशिक्षित भी किया है। उनके अनुभव का लाभ ग्वालियर के स्टाफ को हमेशा मिलता रहेगा। ग्वालियर का मुख्य अभियंता का नया कार्यालय भी श्री मौर्य के ही विशेष प्रयास का परिणाम है। 

विदाई समारोह में मुख्य अभियंता आरएलएस मौर्य ने अपने सेवाकाल में सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि ग्वालियर व चंबल संभाग के कई जिलों में सेवाकाल के दौरान विभाग के कई अच्छे कार्य करने का अवसर मिला है। इन कार्यों को पूर्ण करने में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग हमेशा मिलता रहा है। ग्वालियर का मुख्य अभियंता का नया कार्यालय भी सभी के प्रयास से बनकर तैयार हुआ है। इस कार्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने के लिये हम सब लोग मिलकर कार्य करेंगे। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments