होलिका दहन 2 मार्च को किया जाएगा तो वहीं रंगवाली होली 4 मार्च को खेली जाएगी...
आज 2 मार्च को होगा होलिका दहन,होली जलाने का शुभ मुहूर्त !
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 2 मार्च की शाम 6 बजकर 39 मिनट से शुरू हो रहा है और इसकी समाप्ति रात 9 बजे होगी। शहर अनुसार होलिका दहन की टाइमिंग में थोड़ा बहुत अंतर रहेगा। होलिका दहन का पावन पर्व इस साल ज्यादातर जगहों पर 2 मार्च 2026 को मनाया जा रहा है। इस पर्व को छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन गली-मोहल्ले के लोग एक जगह लकड़ियां जमा करते हैं और फिर शुभ मुहूर्त में इन लड़कियों में आग लगाकर होलिका दहन किया जाता है। इसके बाद सभी लोग होलिका की अग्नि की परिक्रमा करते हैं। ये पर्व हमें याद दिलाता है कि अधर्म चाहे कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो अंत में जीत धर्म और सत्य की ही होती है। चलिए आपको बताते हैं इस साल होलिका दहन की टाइमिंग आपके शहर में क्या रहने वाली है।
4 मार्च को बड़ी होली ...
4 मार्च को बड़ी होली है तो ऐसे में होलिका दहन 3 मार्च को किया जाना चाहिए। लेकिन 3 तारीख को तो चंद्र ग्रहण लग रहा है। ऐसे में हर कोई इस कन्फ्यूजन में है कि चंद्र ग्रहण के साये में होली कैसे मनाई जाए। तो आपको बता दें देश के कई बड़े धर्म गुरुओं और पंडितों के अनुसार होलिका दहन 2 मार्च 2026 को यानी आज करना ज्यादा उत्तम रहेगा। श्री मार्कंडेय महादेव मंदिर के मुख्य प्रशासनिक पुजारी मुन्ना गुरु जी ने बताया कि बनारस में होलिका दहन 2 मार्च को किया जाएगा तो वहीं रंगवाली होली 4 मार्च को खेली जाएगी।
होलिका दहन मुहूर्त 2 मार्च 2026
हालांकि कुछ पंचांगों में होलिका दहन की तारीख 3 मार्च बता रहे हैं। तो जो लोग इस दिन ये पर्व मनाएंगे तो उन्हें शाम में चंद्र ग्रहण के समाप्त होने का इंतजार करना होगा। 3 मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 06:50 से रात 08:50 बजे तक रहेगा।
- दिल्ली - शाम 6:39 से रात 9 बजे तक
- नोएडा - शाम 6:39 से रात 9 बजे तक
- मथुरा - शाम 6:36 से रात 9 बजे तक
- भोपाल - शाम 6:24 से रात 8:51 बजे तक
- लखनऊ - शाम 6:30 से रात 8:51 बजे तक
- पटना - शाम 5:52 से रात 8:20 बजे तक
- मुंबई - शाम 6:44 से रात 9:11 बजे तक
- चंडीगढ़ - शाम 6:23 से रात 8:51 बजे तक
- शिमला - शाम 6:21 से रात 8:50 बजे तक
- जयपुर - शाम 6:29 से रात 8:57 बजे तक
- वाराणसी - शाम 6:39 से रात 9 बजे तक
- रायपुर - शाम 6:08 से रात 8:35 बजे तक
- बेंगलुरु - शाम 6:29 से रात 8:54 बजे तक
- चेन्नई - शाम 6:18 से रात 8:43 बजे तक
- हैदराबाद - शाम 6:23 से रात 8:49 बजे तक
- ईटानगर - शाम 5:17 से रात 7:45 बजे तक
- कोलकाता - शाम 5:41 से रात 8:08 बजे तक
- भुवनेश्वर - शाम 5:52 से रात 8:19 बजे तक
- नागपुर - शाम 6:19 से रात 8:45 बजे तक
- अहमदाबाद - शाम 6:43 से रात 9:11 बजे तक
- रांची - शाम 5:53 से रात 8:20 बजे तक
होलिका दहन के समय क्या करें...
होलिका दहन की अग्नि को बेहद पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका की परिक्रमा करने से पारिवारिक जीवन में शुभता आती है। होलिका दहन की राख को घर में रखने से घर का वास्तु भी सुधरता है। इस दिन होलिका में उपलों की माला डालने से ईश्वर का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है। ऊपर दी गई सामग्री को एक थाल में सजाकर सपरिवार आपको होलिका दहन की पूजा करनी चाहिए।










0 Comments