G News 24 : PM मोदी ने की बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत, बोले- 'शत्रुता की शीघ्र समाप्ति की जरूरत'

भारत की चिंताओं से अवगत कराया और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया...

PM मोदी ने की बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत, बोले- 'शत्रुता की शीघ्र समाप्ति की जरूरत'

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की है। उन्होंने भारत की चिंताओं का जिक्र किया है और कहा है कि शत्रुता की शीघ्र समाप्ति की जरूरत है। मध्य पूर्व एशिया भीषण जंग की आग में जल रहा है। इजरायल और अमेरिका ईरान पर एक के बाद एक बड़े हमले कर रहे हैं जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई समेत बड़ी संख्या में टॉप लीडर्स की मौत हो चुकी है। इसके अलावा बड़ी संख्या में आम लोग भी मारे गए हैं। वहीं, ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई में मध्य पूर्व के कई देशों जैसे इजरायल, यूएई, बहरीन, कतर, कुवैत जैसे देशों पर बड़े हमले किए हैं। क्षेत्र में इस भीषण जंग के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। 

क्या बोले पीएम मोदी?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए टेलीफोन पर बातचीत की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर के बताया- "प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए टेलीफोन पर बात हुई। हाल के घटनाक्रमों पर भारत की चिंताओं से अवगत कराया और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। भारत ने शत्रुता को शीघ्र समाप्त करने की आवश्यकता को दोहराया।"

पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति के बीच बात

इससे पहले पीएम मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी बात की है। पीएम मोदी ने बताया- मैंने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति, मेरे भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। मैंने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। भारत इस कठिन समय में संयुक्त अरब अमीरात के साथ एकजुटता से खड़ा है। मैंने संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। हम तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं।"

पीएम मोदी ने की CCS की बैठक

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के घातक अटैक और ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मध्य पूर्व में पैदा हुए गंभीर तनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने CCS की अहम मीटिंग बुलाई। बैठक में ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर चर्चा हुई। रविवार देर शाम पीएम मोदी के आवास पर हुई Cabinet Committee on Security की ये बैठक करीब 3 घंटे तक चली जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हुईं।

पीएम मोदी ने UAE के राष्ट्रपति से की बात, कहा- 'मुश्किल समय में साथ खड़ा है भारत'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात  के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बातचीत की है। इस बातचीत में पीएम मोदी ने ईरान द्वारा UAE पर किए गए मिसाइल हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा, "UAE के प्रेसिडेंट, मेरे भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में हुए जानमाल के नुकसान पर दुख जताया। भारत इस मुश्किल समय में UAE के साथ खड़ा है। UAE में रहने वाले भारतीय समुदाय का ख्याल रखने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। हम तनाव कम करने, इलाके में शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं।"

ईरान ने UAE में किए हमले

बता दें कि, यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब ईरान ने अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमलों जवाब में UAE सहित खाड़ी के कई देशों पर मिसाइलों और ड्रोनों से हमले किए हैं। UAE के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार से अब तक ईरान ने UAE पर 165 बैलिस्टिक मिसाइलें, 541 ड्रोन और 2 क्रूज मिसाइलें दागी हैं, जिनमें से अधिकांश को UAE के एयर डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिया। मंत्रालय ने कहा कि लेकिन कुछ हमलों से दुबई, अबू धाबी और अन्य इलाकों में नुकसान हुआ है।  मंत्रालय ने बताया कि इन हमलों में अब तक कम से कम 3 लोगों की मौत हुई है और 58 से ज्यादा घायल हुए हैं, जिनमें कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

भारत और UAE के बीच हैं रणनीतिक संबंध

बता दें कि, भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच मजबूत रणनीतिक संबंध हैं। दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता जताई है। UAE में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं और यह दुनिया की सबसे सुरक्षित जगहों में माना जाता रहा है।


Reactions

Post a Comment

0 Comments