G News 24 : आधी रात गोदाम का ताला तोड़ LPG से भरे हुए 110 गैस सिलेंडर उड़ा ले गए चोर !

 जालना के मौजपुरी पुलिस स्टेशन में चोरी का केस दर्ज ...

आधी रात गोदाम का ताला तोड़ LPG से भरे हुए 110 गैस सिलेंडर उड़ा ले गए चोर !

मिडिल ईस्ट संकट के बीच महाराष्ट्र के जालना में आनंद भारत गैस गोदाम से 110 भरे सिलेंडर चोरी हो गए.चोरी की गई गैस सिलेंडरों की कीमत लगभग चार लाख पचास हजार रुपये बताई जा रही हैजालना में चोरी की घटना रात में हुई, जिसमें चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर ले गए। 

अभी तक तो देश में LPG गैस की किल्लत की खबरें सामने आ रही थी लेकिन अब गैस लूट का बड़ा मामला सामने आया है. जालना के एक गैस गोदाम से भरे हुए 110 गैस सिलेंडर चोरी कर लिए गए. इन सिलेंडरों की कीमत करीब 4.51 लाख रुपये बताई जा रही है. घटना जालना के रामनगर इलाके की है. चोरों ने 'आनंद भारत गैस' के गोदाम को अपना निशाना बनाया.हालांकि सरकार का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है. लेकिन अफवाहों के चलते लोग लंबी कतारों में लगे हैं और गैस की कमी की शिकायत कर रहे हैं.

जालना के गोदाम से 110 सिलेंडर चोरी

LPG गैस किल्लत के बीच चोरों ने 'आनंद भारत गैस' के गोदाम से कुल 110 भरे हुए गैस सिलेंडरों पर हाथ साफ कर लिया. अज्ञात चोरों ने रात के समय गोदाम का ताला तोड़कर इस घटना को अंजाम दिया. इस घटना को लेकर जालना के मौजपुरी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया है. इलाके में गैस की किल्लत के बीच हुई बड़ी चोरी से लोग परेशान हैं. पुलिस फिलहाल अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. 

सीएम फडणवीस ने LPG की कमी से किया इनकार

बता दें कि लोग गैस की कमी की शिकायत कर रहे हैं. लेकिन रविवार को सीएम देवंद्र फडणवीस ने कहा था कि राज्य में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि देश में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी उपलब्ध है और लोगों को गैस के लिए कतारों में लगने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम एशिया संकट के बीच कांग्रेस जानबूझकर लोगों में डर पैदा कर रही है. उन्होंने ये बात ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल के बढ़ते संघर्ष की वजह से देश में रसोई गैस की कमी के दावों से संबंधित सवालों का जवाब देते हुए कही. 

Reactions

Post a Comment

0 Comments