G News 24 : Gen-Z सरकार पक्की, बालेन शाह की पार्टी ने 117 सीटों पर बनाई 'प्रचंड' लीड !

नेपाल में बालेन शाह की जीत के जश्न की तैयारी शुरू...

Gen-Z सरकार पक्की, बालेन शाह की पार्टी ने 117 सीटों पर बनाई 'प्रचंड' लीड !

नेपाल .चुनाव के लिए काउंटिंग जारी है और  राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी बंपर जीत की ओर बढ़ रही है. 112 सीटों पर बढ़ते के साथ बालेन शाह की पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. झापा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 5 में शुरुआती मतगणना के रुझान में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवार बालेन्‍द्र शाह आगे चल रहे हैं. Gen-Z के फेवरेट बालेंद्र शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री ओली को काफी पीछे छोड़ दिया है. कोसी, मदेश, बागमती, लुंबीनी लगभग सभी प्रांतों में राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी बढ़त बनाए हुए है. 

नेपाल की प्रतिनिधि सभा के चुनाव गुरुवार को संपन्न हुए. इसके बाद देर रात से ही काउंटिंग शुरू हो गई. चुनाव आयोग ने मतगणना शुरू होने के 24 घंटे के भीतर सीधे 165 सीटों (एफपीटीपी) के परिणाम जारी करने का दावा किया है. उन्होंने इसके साथ ही ये भी कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों से मतपेटियों को इकट्ठा करके मतगणना केंद्रों तक लाने में कम से कम एक दिन लग जाता है, इसलिए बाकी के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे. प्रमुख मीडिया हाउस 'द काठमांडू पोस्ट' के मुताबिक, कार्यवाहक मुख्य निर्वाचन आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने उम्मीद जताई कि इस बार मतदान का प्रतिशत 65 फीसदी से अधिक रहने की संभावना है. नेपाल में गुरुवार को प्रतिनिधि सभा के लिए गुरुवार को सुबह सात बजे से 77 जिलों में 23 हजार केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक चला. यह पिछले साल सितंबर में जेन-जी विद्रोह के बाद पहला आम चुनाव है.

वोटर टर्नआउट लगभग 60 प्रतिशत रहा.निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चुनाव में 18,903,689 पंजीकृत मतदाता हैं. अधिकतर उम्मीदवार 41 साल से ऊपर की उम्र के हैं, जबकि 1,925 उम्मीदवार 41 से 60 साल के और 425 वरिष्ठ नागरिक हैं. 201 उम्मीदवार 30 साल या उससे कम उम्र के हैं.कुल सीटों में से 165 सांसद 'फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट' (एफपीटीपी) प्रणाली के तहत चुने जाएंगे, जबकि शेष 110 सीटें आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली से भरी जाएंगी.8-9 सितंबर 2025 को हुए जेन जी आंदोलन में 77 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी ओली ने इस्तीफा दे दिया था. 2022 के चुनाव में 61.63 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। उससे पहले, 2017 में मतदान का प्रतिशत 68.67 प्रतिशत तक पहुंचा था, सबसे ज्यादा वोटिंग 2013 में हुई थी; उस दौरान 78.34 प्रतिशत मत पड़े थे.

बालेन शाह की आंधी में उड़े पूर्व PM ओली

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को भी इस बार चुनाव में हार का सामना करना पड़ रहा है. सीपीएन (यूएमएल) ने ओली को प्रधानमंत्री पद के लिए अपना चेहरा बनाया है. झापा-5 सीट से केपी शर्मा का सामना बालेन शाह से हुआ. लेकिन ओली, बालेन शाह की आंधी में उड़ते नजर आ रहे हैं. बालेन शाह को 34,863 वोट मिले हैं और ओली को सिर्फ 9,068 वोट मिले हैं. ओली ही नहीं उनकी पार्टी नेपाली कांग्रेस भी इस चुनाव में कहीं खड़ी नजर नहीं आ रही है.

बालेन शाह की पार्टी 15 सीट जीती, 102 पर चल रही आगे

नेपाल में बालेन शाह की पार्टी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है. राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी ने 15 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 102 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. ऐसे में बालेन शाह का प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है. नेपाल चुनाव में अन्‍य पार्टियां का सूपड़ा साफ हो गया है. अन्‍य पार्टियों में से कोई भी 20 सीटें भी हासिल नहीं कर पाई है. CPN-UML 13 सीट, नेपाली कम्‍युनिस्‍ट पार्टी 10 सीट और नेपाली कांग्रेस सिर्फ 9 सीटों पर आगे चल रही है. 

प्रचंड रुकुम ईस्ट-1 से भारी जीत के साथ हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में लौटे

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के चुनावों में जीत हासिल करने वाले पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों के कुछ टॉप नेताओं में से एक बन गए. उन्‍हें रुकुम ईस्ट-1 से हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए चुना गया है. उन्‍होंने चुनाव में 10,240 वोटों से जीत हासिल की. उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) (सीपीएन-यूएमएल) के लीलामणि गौतम को 3,462 वोट मिले. नेपाल चुनाव आयोग के अनुसार, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओवादी केंद्र) और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड सोशलिस्ट) के विलय के बाद बनी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के प्रचंड समन्वयक थे, जिसने चुनाव जीत लिया. वहीं, उनकी पार्टी नेपाली कांग्रेस और सीपीएन-यूएमएल जैसी दूसरी पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों ने चुनावों में खराब प्रदर्शन क‍िया.

नेपाल में बालेन शाह की जीत के जश्न की तैयारी शुरू

नेपाल के झापा-5 संसदीय क्षेत्र में जश्न का माहौल शुरू हो गया है. यहां से बालेन शाह बहुत बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं. सड़कों पर लोगों की भाड़ी भीड़ जमा हो रही है. यहां से पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली की हार तय मानी जा रही है.

नेपाल में बालेन शाह की पार्टी की सरकार बनना लगभग तय

नेपाल में आरएसपी नेता बालेन शाह का प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है. नेपाल के चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 108 सीट पर लीड कर रही है. अभी तक आरएसपी के 6 उम्मीवार जीत चुके हैं. बालेन शाह भी अपनी सीट पर जीत के करीब है , उनके सामने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली है.

देश के युवा और Gen z आंदोलन ने निकले बालेन इस चुनाव में नेपाल के हीरो बनकर सामने आए है. इस बार नेपाल की जनता एक एक तरफा वोट देकर 3 साल पहले बनी पार्टी को नेपाल की सत्ता पर बिठाने का फैसला किया है. बालेन नेपाल के पीएम बनेंगे तो वह नेपाल के साथ साथ पूरे एशिया के भी सबसे युवा प्रधान मंत्री बनेंगे.

लेकिन इन सब के बीच उनकी पार्टी आरएसपी ने काठमांडू में विजय जुलूश निकालने पर रोक लगा दी है. वहीं दूसरी तरफ नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री  पुष्प कमल दहल प्रचंड अपनी सीट रुकुम से चुनाव जीत गए है. लेकिन उनकी पार्टी इस चुनाव में सिर्फ़ एक सीट पर ही चुनाव जीती है.


Reactions

Post a Comment

0 Comments