Random Posts

header ads
header ads

G News 24:बाल भवन में 9 मार्च को “पिंक ड्रायविंग लायसेंस कैम्प”

 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की बालिकाओं के बनाए जायेंगे ड्रायविंग लायसेंस... 

बाल भवन में 9 मार्च को “पिंक ड्रायविंग लायसेंस कैम्प” 

                                                                     सांकेतिक तस्वीर 

ग्वालियर। बालिकाओं के सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा चलाई जा रही “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” योजना के तहत ग्वालियर जिले में बालिकाओं के ड्रायविंग लायसेंस बनाने की पहल भी की गई है। इस कड़ी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बाल भवन में 9 मार्च को प्रात: 11 बजे से “पिंक ड्रायविंग लायसेंस कैम्प” लगाया जायेगा। 

 जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्रीमती उपासना राय ने बताया कि इस शिविर में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग की बालिकायें व महिलायें आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर ड्रायविंग लायसेंस के लिये अपना पंजीयन करा सकती हैं। पंजीयन के लिये आधारकार्ड, आधारकार्ड से लिंक मोबाइल फोन नम्बर (ओटीपी के लिये), समग्र आईडी इत्यादि दस्तावेज जरूरी होंगे।  जिले की इच्छुक बालिकायें रूपसिंह स्टेडियम के समीप स्थित बाल भवन में 9 मार्च को प्रात: 11 बजे उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ उठा सकती हैं। 

Post a Comment

0 Comments