G News 24 : सीएम हैल्पलाइन से 74 वर्षीय वृद्ध महिला प्रेमवती को मिला सहारा !

 सीएम हैल्पलाइन केवल समस्याओं के समाधान का एक सशक्त प्लेटफॉर्म ...

सीएम हैल्पलाइन से 74 वर्षीय वृद्ध महिला प्रेमवती को मिला सहारा !

ग्वालियर। सीएम हैल्पलाइन केवल समस्याओं के समाधान का ही प्लेटफॉर्म नहीं है, यह प्लेटफॉर्म जरूरतमंदों को मजबूत सहारा भी देता है। श्रीमती प्रेमवती जाटव को सीएम हैल्पलाइन को भी ऐसा ही सहारा मिला है। 

ग्वालियर जिले के विकासखंड घाटीगांव के दूरस्थ ग्राम धुंआ निवासी 74 वर्षीय वृद्ध महिला श्रीमती प्रेमवती जाटव ने अपने परिजनों के सहयोग से सीएम हैल्पलाइन पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन की मांग दर्ज कराई। विकासखंड कार्यालय घाटीगांव में पदस्थ सामाजिक सुरक्षा अधिकारी ने एल-1 स्तर पर यह शिकायत देखी और ग्राम पंचायत सचिव को प्रेमवती जाटव के घर भेजकर आधारकार्ड, बैंक पासबुक, समग्र आईडी, खाद्यान्न पर्ची व फोटोग्राफ प्राप्त किए। साथ ही इन दस्तावेजों के साथ सोशल सिक्योरिटी पेंशन पोर्टल पर राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के लिये आवेदन अपलोड करा दिया। शीघ्र ही प्रेमवती बाई की पेंशन स्वीकृत हो गई। 

प्रेमवती जाटव को राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के तहत हर माह 600 रुपए मिलने लगे हैं। इससे उनकी खुशी देखते ही बनती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए वे कहती हैं कि सीएम हैल्पलाइन हम जैसे जरूरतमंदों का पूरा ध्यान रख रही है। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments