G News 24 : ग्वालियर में कल 30 मार्च को रहेगा महावीर जयंती का अवकाश,और अब 31 मार्च रहेगा वर्किंग डे !

  पूर्व में 'महावीर जयंती' के उपलक्ष्य में 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को अवकाश घोषित था...

ग्वालियर में कल 30 मार्च को रहेगा महावीर जयंती का अवकाश,अब 31 मार्च रहेगा वर्किंग डे !

ग्वालियर। जिले में अब 30 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश रहेगा। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुपालन में जनभावनाओं और स्थानीय परिस्थतियो के अनुरूप कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा यह अवकाश घोषित किया गया है। 

पूर्व में 'महावीर जयंती' के उपलक्ष्य में 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को अवकाश घोषित था। अब ग्वालियर जिले में 30 मार्च 2026 (सोमवार) को सामान्य एवं सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। 31 मार्च को सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं पूर्ववत खुले रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments