G News 24 : सरकार केवल पूंजीपतियों के हितों की रक्षा में लगी है,इसलिए कांग्रेस सड़कों पर उतरने को मजबूर है: श्री यादव

 आज सोमवार को महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हजीरा चौराहा पर धरना प्रदर्शन !

सरकार केवल पूंजीपतियों के हितों की रक्षा में लगी है,इसलिए कांग्रेस सड़कों पर उतरने को मजबूर है: श्री यादव 

                                                                            फाइल फोटो

ग्वालियर। केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त है। रसोई गैस एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर कीमतों में वृद्धि, सिलेंडरों की अपर्याप्त उपलब्धता, बिजली दरों में अप्रत्याशित वृद्धि एवं पेट्रोल-डीजल की कमी ने आमजन का जीवन संकट में डाल दिया है। भाजपा सरकार आम जनता की समस्याओं से पूरी तरह भूल चुकी है और केवल पूंजीपतियों के हितों की रक्षा में लगी हुई है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़कों पर उतरने के लिए प्रतिबद्ध है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने बताया कि आज देश और प्रदेश की जनता भारी संकट से गुजर रही है। गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं, उसके बाद भी सिलेडर मिल नही रहे है, आमजनमानस अपना काम धंधा छोड़कर सिलेडर लेने की लाईन में लगा हुआ है, बिजली बिल आम आदमी की कमर तोड़ रहे हैं, और पेट्रोल-डीजल की कमी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यह सरकार जनता की नहीं, बल्कि बड़े उद्योगपतियों की सरकार बन चुकी है। गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 

कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। हम इस अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे। शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 30 मार्च, सोमवार को अपरांह 4 से 5 बजे तक हजीरा चौराहा पर भाजपा सरकार की इस तानाशाही और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना देकर एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा।

Reactions

Post a Comment

0 Comments