जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न ...
बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए आधार शिविरों का आयोजन किया जाए :सीईओ जिला पंचायत
ग्वालियर। ग्वालियर जिले में सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए आधार शिविरों का आयोजन किया जाए, ताकि बच्चों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सके। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत ने जिला पोषण समिति की बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री कुमार सत्यम सहित महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
सीईओ जिला पंचायत श्री सोजान सिंह रावत ने कहा कि पोषण टैकर एप का डाटा चैक किया। जिसमें ग्वालियर जिला संभाग में दूसरे स्थान पर है, जबकि आभा आईडी एवं अपार आइडी में एंट्री के मामले में ग्वालियर संभाग में प्रथम स्थान पर है। समीक्षा बैठक में आंगनबाडी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति कम होने एवं पोषण टैकर एप में नियमित एंट्री ना होने के साथ अति कम वजन के बच्चों को एनआरसी की क्षमता के अनुरूप भर्ती कर उनका उपचार करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती उपासना राय ने महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से जिले में शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।










0 Comments