G News24 : कंचन बाई मेघवाल अपनी जान देकर,मधुमक्खियों के हमले से 20 नन्हे बच्चों की जान बचाई !

 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कंचन बाई मेघवाल जी ने अद्भुत साहस और इंसानियत का दिया परिचय... 

कंचन बाई मेघवाल अपनी जान देकर,मधुमक्खियों के हमले से 20 नन्हे बच्चों की जान बचाई !

नीमच। मध्यप्रदेश के जिला नीमच में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कंचन बाई मेघवाल जी ने अद्भुत साहस और इंसानियत का परिचय देते हुए मधुमक्खियों के हमले से 20 नन्हे बच्चों की जान बचाई। तारपोलिन से बच्चों को ढककर वे स्वयं मानव ढाल बन गईं और अपने प्राणों का बलिदान दे दिया।

माँ कंचन बाई मेघवाल जी का यह कृत्य मानवता का सर्वोच्च उदाहरण है। वे अपने पीछे दो नन्ही बेटियाँ और एक बेटा छोड़ गई हैं।

हम सभी उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हैं और साथ ही कंचन बाई मेघवाल को राजकीय सम्मान दिया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ उनके अदम्य साहस और इंसानियत से प्रेरणा ले सकें। नमन है माँ कंचन बाई मेघवाल जी को...

Reactions

Post a Comment

0 Comments