खरगौन में नशे पर बड़ा प्रहार...
1.49 करोड़ के 5,900 गांजे के पौधे जब्त, दो गिरफ्तार !
खरगौन | पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान खरगौन पुलिस ने 1.49 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के अवैध गांजा पौधों को जब्त किया है। करीब 5,900 अवैध गांजा के पौधे जब्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹1.49 करोड़ रुपये है। इन पौधों को दो अलग-अलग स्थानों (गुवाडा व बाड़ी गाँव) से बरामद किया गया।
पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है और NDPS Act. के तहत केस दर्ज किया गया। यह कार्रवाई प्रदेश में मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन और तस्करी पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पुलिस द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाकर ऐसे अवैध खेती स्थलों की पहचान की जा रही है।










0 Comments