G News 24 : पार्षद पुत्र ने दिया ईमानदारी का परिचय,युवक को खोई घड़ी वापस लौटाई !

 13 हजार रुपए की कीमत वाली घड़ी भानुप्रताप रावत को सड़क पर मिली थी ...

पार्षद पुत्र ने दिया ईमानदारी का परिचय,युवक को खोई घड़ी वापस लौटाई !

ग्वालियर। रविवार को अत्याधुनिक 13 हजार रुपए की कीमत वाली घड़ी पार्षद गजब सिंह रावत के पुत्र भानुप्रताप रावत को सड़क पर मिली थी। एडिफाइस कंपनी की घड़ी दो स्कूटी सवार युवकों की गिर गई थी। घड़ी मिलते ही पार्षद पुत्र ने स्कूटी सवारों को रोकने आबाज भी लगाई थी। 

पार्षद पुत्र भानुप्रताप रावत ने बताया कि सफेद स्कूटी पर सवार युवक निकले थे उनकी घड़ी सड़क पर गिर गई, स्कूटी सवारों को आवाज भी लगाई लेकिन उन्होंने सुनी नहीं। घड़ी मिलने पर भानुप्रताप ने अपने पिता को जानकारी दी और युवकों तक घड़ी पहुंचाने की बात कही। 

इसके बाद सोशल मीडिया पर खबर चलाई गई। जिस पर  डबरा निवासी युवक निगम रावत अपनी घड़ी लेने आया तो पार्षद पुत्र भानुप्रताप ने निगम रावत को घड़ी वापस की। 13 हजार रुपए महंगी घड़ी वापस करने पर पार्षद पुत्र भानुप्रताप रावत की सभी लोग सराहना कर रहे हैं।

Reactions

Post a Comment

0 Comments