देशभर में अपने अलग अंदाज के लिए भी खास पहचान रखने वाले सिंधिया बोले मैं डब्बा मंत्री हूं !!!
जगह कोई भी हो, दृश्य एक जैसा जहां कोई किसी से बात नहीं करता,सब अपने डब्बा में कैद हैं : सिंधिया
अशोकनगर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने काम के साथ-साथ देशभर में अपने अलग अंदाज के लिए भी खास पहचान रखते हैं। उनका यही जुदा अंदाज उन्हें चर्चा में बनाए रखता है। इस बार उनकी चर्चा का कारण है एक कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा दी गई एक मोटिवेशनल स्पीच जो लोगों को प्रभावित करने के साथ-साथ गुदगुदाने पर भी मजबूर कर देती है।
कार्यक्रम में शामिल लोग उनकी बातें सुनकर हंसी नहीं रोक नहीं पाते हैं। स्पीच मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से हो रहे नुकसानों और उसके कारण रिश्तों में बढ़ रही दूरी के महत्वपूर्ण दुष्परिणाम पर केंद्रित है, लेकिन खुद दूरसंचार मंत्री के मुंह से मोबाइल के नुकसान पर बात लोगों को खासा आकर्षित कर रहे थे। सभा में शामिल लोग उस वक्त अपनी हंसी नहीं रोक पाए, जब सिंधिया ने कहा- मैं डब्बा मंत्री हूं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया है।
बता दें कि, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक सभा के दौरान मोबाइल के इस्तेमाल पर बोलते हुए कहा आज मैं देखता हूं, मंच पर भी, मंच के नीचे भी, गाड़ी में भी, प्लेन में भी, कही भी पांच लोग बैठे होंगे, लेकिन कोई किसी से बात नहीं करता। सब अपने-अपने डब्बा में कैद हैं, अपने डब्बे में मस्त हैं। यहां तक कि, पति-पत्नी भी आपस मे बात नहीं करते। पति अपने डिब्बे में, पत्नी अपने डिब्बे में ऐसे में रिश्ते कैसे बनेंगे।










0 Comments