जरूरतमंद बच्चों को पुस्तके उपलब्ध कराने के लिए बुक बैंक भी बनाया जाएगा...
ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में होगा पुस्तक मेले का आयोजन !
ग्वालियर। स्कूली बच्चों को सस्ती दर पर किताबें, यूनीफॉर्म व स्टेशनरी उपलब्ध कराने के लिये ग्वालियर में पुस्तक मेला (बुक फेयर) का आयोजन किया जाएगा। यह बुक फेयर ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में लगाया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री कुमार सत्यम ने सोमवार को बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत व जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी सहित डीपीसी मौजूद रहे।
श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर मेला परिसर में आयोजित होने वाले पुस्तक मेले में सीबीएसई, आईएसई एवं एमपी बोर्ड से संबंध सभी निजी स्कूलों के पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तकें व यूनीफॉर्म उपलब्ध होंगी। इस पुस्तक मेले का उद्देश्य अभिभावकों को सस्ते दामों में पाठ़यक्रम की पुस्तकें उपलब्ध कराना एवं मेक इन इंडिया की थीम पर पुस्तक मेले मे मेक इन ग्वालियर को बढ़ावा देना है।
इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के जरूरतमंद बच्चों को पुस्तके उपलब्ध कराने के लिए बुक बैंक भी बनाया जाएगा। ऐसे स्कूली विद्यार्थी जो अपनी पिछली कक्षा की किताबें दान करना चाहते हैं, वे बुक बैंक में अपनी किताबे जमा करा सकेंगे, जिससे जरूरतमंद बच्चों को यह किताबे उपलब्ध कराई जा सकें।










0 Comments