G News 24 : कटारे के इस्तीफा मामले में PCC चीफ जीतू पटवारी ने तोड़ी चुप्पी !

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बड़ा बयान...

 कटारे के इस्तीफा मामले में PCC चीफ जीतू पटवारी ने तोड़ी चुप्पी !

मध्यप्रदेश विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि हेमंत कटारे अपने पद पर बने हुए हैं और वे उपनेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर हेमंत कटारे द्वारा किए गए पोस्ट में इस्तीफे जैसी कोई बात नहीं कही गई है। उनके बयान से स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है। कांग्रेस नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि हेमंत कटारे पार्टी की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे और उपनेता प्रतिपक्ष के पद पर बने रहेंगे।

वहीं विधानसभा में विवादित बयान को लेकर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने तीखा हमला बोला। उमंग सिंघार ने कहा कि यह बयान केवल उनका व्यक्तिगत अपमान नहीं है, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश, युवाओं, महिलाओं और आदिवासी समाज का अपमान है।उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है और यह किसी भी सूरत में माफी योग्य नहीं है। कांग्रेस ने मामले में कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments