राजस्थान के चाकसू में नेशनल हाइवे 52 पर हुई दुर्घटना ...
खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहे जबलपुर के 5 लोगों की सड़क दुर्घटना में चली गई जान !
जयपुर। उज्जैन के रास्ते से जबलपुर की रहने वाली एक महिला एवं 5 युवक खाटू श्याम दर्शन करने रहे थे। जयपुर के निकट एक सड़क दुघ्रटना में इनमें से महिला समेत 5 लोगों की मोत हो गयी। महिला रेलवे के शासकीय स्कूल में शिक्षिका थी। ड्रायवर व उसके 3 दोस्तों के साथ खाटू श्याम दर्शन करने जा रही थी।
घटना राजस्थान के चाकसू में नेशनल हाइवे 52 पर हुई। 12 फरवरी को सभी लोग कार में सवार होकर उज्जैन पहुंचे थे। यहां महाकाल दर्शन किये और शुक्रवार की रात को खाटू श्याम दर्शन के लिये रवाना ।
एक ही कार से रेशमा समेत अनुराग, राहुल रजक, पीयूष राय, भानू उज्जैन से दर्शन करने के बाद सभी लोग खाटू श्याम मंदिर जा रहे थे। तभी रास्ते में शनिवार तड़के इनकी कार एक ट्रॉले से भिड गयी। एक्सीडेंट में रेशमा और 3 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि एक युवक ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही अंतिम सांस ली। चारों मृतक युवक माढ़ोताल, करमेता के जबकि महिला रेशमा श्रीवास्तव सदर की रहने की निवासी है।
परिजन राजस्थान के लिये रवाना
एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही सभी मृतकों के घर के सन्नाटा पसर गया। उनके स्वजन कुछ परिचितों के साथ कार से राजस्थान के लिये रवाना हो गये। पुलिस ने शवों को चाकसू उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।










0 Comments