G News 24: रेलवे स्प्रिंग फैक्ट्री की बॉयलर गैस रिसाब से घायल हुए 5 कर्मचारी,सभी घायल निजी अस्पताल में भर्ती !

झुलसे कर्मचारियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया...

रेलवे स्प्रिंग फैक्ट्री की बॉयलर गैस रिसाब से घायल हुए 5 कर्मचारी,सभी घायल निजी अस्पताल में भर्ती !

ग्वालियर। सिथौली स्थित रेलवे स्प्रिंग फैक्ट्री में गुरूवार की दोपहर में एक घटना घटी। प्रारंभिंक जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री के बॉयलर से गैस रिसाव के चलते वहां काम कर रहे 5 कर्मचारी झुलस गये। झुलसे कर्मचारियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। 

घटना की खतर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये। घटनास्थल की स्थिति का जायजा लिया। घटना दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है।

यह हैं घायल कर्मचारी

श्रेलवे स्प्रिंग फैक्ट्री के बॉयलर से गैस रिसाब में कौशल श्रीवास्तव, कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी योगेश, शब्बीर, हेमंत चौबे, टेक-एमडब्ल्यू अमरसिंह और प्रायवेट कर्मचारी घायल हुए है। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments