राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पहली बार बैठे पत्रकारों के साथ ...
राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह ने पत्रकारों दी नववर्ष की शुभकामनाएं !
ग्वालियर। ग्वालियर के कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह ने बुधवार को पत्रकारों को लंच पर सेन्ट्रल पार्क बुलाया। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उन्होंने पहली बार पत्रकारों को बुलाया, लेकिन किसी भी मुद्दें पर बात नहीं की। राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह के आमंत्रण पर बड़ी संख्या में पत्रकार पहुंचे।
सामान्य चर्चा के साथ-साथ मंगोड़े और गर्मागर्म गजरेला की पार्टी भी चली। इस पार्टी में लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकार शामिल हुए। इस दौरन राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह सभी से उनके पास जाकर सह्र्दयता के साथ खुले दिल से सबसे मिले।









0 Comments