Random Posts

header ads
header ads

G NEWS 24 : “सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस” के उपलक्ष्य में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों का होगा सम्मान

सेना एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में होगा आयोजन...

“सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस” के उपलक्ष्य में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों का होगा  सम्मान

ग्वालियर। मुरार स्थित भारतीय थल सेना स्टेशन में सेना, जिला प्रशासन एवं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के सहयोग से 14 जनवरी को “सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस” मनाया जायेगा। इस उपलक्ष्य में इस दिन प्रात: 11 बजे से मुरार कैन्ट परिसर में स्थित बाज ऑडिटोरियम में समारोह आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को सम्मानित किया जायेगा। समारोह में भारतीय थल सेना के वरिष्ठ अधिकारी, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व सैनिक, वीर नारियां एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। 

कर्नल सुनील कुमार ने बताया कि “सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस” वर्ष 1953 से हर साल भारतीय सेना के प्रथम भारतीय कमाण्डर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के एम करियप्पा के सेवानिवृत्त होने की स्मृति में मनाया जाता है। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों के त्याग, बलिदान एवं उनकी अनुकरणीय सेवाओं को श्रद्धा व सम्मानपूर्वक नमन किया जाता है। “सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस” पर जिला प्रशासन द्वारा वरिष्ठ भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के लिये गृह में भी स्वागत सम्मान किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments