गुणवत्ता और प्रशासनिक दक्षता को और सुदृढ़ करने...
NCISM की नई कार्यकारिणी का गठन, कई महत्वपूर्ण पदों पर हुईं नियुक्तियाँ
राष्ट्रीय आयुर्वेद चिकित्सा प्रणाली आयोग (एनसीआईएसएम) की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार विभिन्न प्रमुख पदों पर नई नियुक्तियाँ की गई हैं। डॉ. मनीषा उपेन्द्र कोठेकर को एनसीआईएसएम की चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। डॉ. मुकुल पटेल को मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है।
डॉ. सुश्रुत कनौजिया को भारतीय चिकित्सा पद्धति नैतिकता एवं पंजीकरण बोर्ड (बेरिज्म) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रो. असीम अली खान को बोर्ड ऑफ यूनानी, सिद्धा एवं सोवा-रिग्पा का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि डॉ. अल्लमप्रभु गुड्डा को बोर्ड ऑफ आयुर्वेद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इन नई नियुक्तियों को भारतीय चिकित्सा प्रणाली में पारदर्शिता, गुणवत्ता और प्रशासनिक दक्षता को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नीमा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह भदौरिया ने नई कार्यकारिणी के गठन का स्वागत करते हुए कहा कि - “एनसीआईएसएम में हुई ये नियुक्तियाँ पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली को वैश्विक मानकों पर ले जाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं। इससे शिक्षा, नैतिकता, मूल्यांकन और पंजीकरण प्रक्रियाओं में और अधिक पारदर्शिता आएगी तथा आयुर्वेद एवं अन्य भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के विकास को नई गति मिलेगी।”समस्त पदाधिकारियो को हार्दिक शुभकामनाएं .










0 Comments