G NEWS 24 : वार्ड 64 में बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनी पर चला बुलडोजर

निगम अमले ने विकास कार्यों को हटाया...

वार्ड 64 में बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनी पर चला बुलडोजर

ग्वालियर। नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियेां पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। कॉलोनाइजरों द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश, ग्वालियर एवं नगर निगम ग्वालियर की अनुमति के बिना कॉलोनियों में विकास कार्य किए जा रहे थे। जिन पर कार्यवाही करते हुए निगम अमले द्वारा विकास कार्यों को हटाया गया। 

भवन अधिकारी राजू गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार सिटी प्लानर महेंद्र अग्रवाल के निर्देशन में नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियांे पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैै। 

जिसके तहत आज वार्ड क्रमांक 64 अंतर्गत पुरानी छावनी क्षेत्र के सर्वे क्रमांक 516/1, 516/2, 516/3, 516/4, 516/5, 519/1, 519/2 एवं 522/2 का कुल रकवा 1.051 हेक्टेयर भूमि पर भू स्वामी रामपाल सेंगर, रामबीर गुर्जर, राम लखन प्रजापति एवं अन्य द्वारा अवैध कॉलोनी जिसमें सीवर सड़क एवं विद्युत पोल आदि का निर्माण किया गया था। उक्त अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान भवन निरीक्षक शिल्पा दिनकर, मदाखलत अधिकारी शैलेंद्र चौहान, पुलिस बल एवं मदाखलत बल आदि की उपस्थिति रहा। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments