G NEWS 24 : सड़क पर गंदगी फैलाने पर ZUDIO से वसूला जुर्माना !

स्वास्थ्य अधिकारी किशोर चौहान निर्देशन में...

सड़क पर गंदगी फैलाने पर ZUDIO से वसूला जुर्माना !

ग्वालियर। नगर निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ निरंतर जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने जानकारी देने हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार निगम अमले द्वारा निरंतर अभियान चलाया जाकर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत स्वास्थ्य अधिकारी किशोर चौहान निर्देशन में क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण में वार्ड 41 जनकगंज रोड पर जूडियो शोरूम के नवीन निर्माण के दौरान मुख्य मार्ग पर कचरा फेंक कर गंदगी फैलाने पर 5000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। कार्यवाही के दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी राजेंद्र विक्रम सिंह, दक्षिण फ्लाइंग स्पॉट प्रभारी धर्मेंद्र धीरज धौलपुरिया, जोनल हेल्थ ऑफीसर, विकेश बागडे, वार्ड हेल्थ ऑफीसर लक्ष्मण खरे, राम नरेश भोरे आदि उपस्थित रहे।

Reactions

Post a Comment

0 Comments