कई राज्यों के CM ने की आपात बैठक...
110 KM की रफ्तार से टकराएगा चक्रवाती तूफान मोन्था !
आंध्र प्रदेश की तरफ चक्रवाती तूफान मोन्था बढ़ रहा है। 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आज शाम या रात को ये चक्रवाती तूफान समुद्री तट से टकराएगा। ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आंध्र प्रदेश में भारतीय सेना और एनडीआरएफ की टीम अलर्ट पर है। ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी तेज हवाएं चल रही हैं। इन राज्यों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को अलर्ट पर रखा गया है। चक्रवाती तूफान मोन्था को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से फोन पर बात की है। राज्य के कई जिलों में सोमवार से ही बारिश हो रही है।
तूफान को लेकर जारी हुए हेल्पलाइन नंबर...
चक्रवाती तूफान मोन्था के चलते खुर्दा रोड डिवीजन पर हेल्पलाइन नंबर पर जारी किए गए हैं। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि किसी भी शख्स को तूफान के चलते कोई भी दिक्कत रहती है, तो वह इन नंबरों पर संपर्क कर सकता है।
भुवनेश्वर- 8114382371,खुर्दा रोड-9668978727 ब्रह्मपुर-9668978725,पलासा-9668978724
ओडिशा के सीएम ने की बैठक...
चक्रवात मोन्था को लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी की उपस्थिति में बैठक की। सीएम ने तूफान के कहर से बचने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं।
खाली कराया जा रहा पुरी का समुद्री तट...
चक्रवात मोन्था के चलते लाइफगार्ड और अग्निशमन विभाग के अधिकारी पुरी के समुद्री तटों से पर्यटकों को दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। समुद्री तट पर तेज हवाएं चल रही हैं।
गोपालपुर बंदरगाह में समुद्र से उठ रहीं ऊंची लहरें...
ओडिशा के गंजम जिले में चक्रवात मोन्था के प्रभाव से गोपालपुर बंदरगाह में समुद्र की ऊंची लहरें उठ रही हैं। जिला प्रशासन ने लोगों के समुद्र तट पर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
तमिलनाडु के कई जिलों में हो रही बारिश...
चक्रवाती तूफान मोन्था को लेकर तमिलनाडु के थूथुकुडी समेत कई जिलों में गरज और बिजली के साथ बारिश हो रही है।
खाली कराए जा रहे गांव...
आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान मोन्था के मद्देनजर एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने कोठापट्टनम गांव को खाली कराए जाने की घोषणा की है। अधिकारियों ने लोगों से अपने घर खाली करने को कहा है। उप्पदा के 25 बस्तियों में एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं।
भारी बारिश से 8 किलोमीटर रोड का हिस्सा क्षतिग्रस्त...
आंध्र प्रदेश में चक्रवात मोन्था के आगे बढ़ने से काकीनाडा में समुद्र उफान पर है। काकीनाडा और उप्पदा के बीच जमकर बारिश हो रही है। रोड का लगभग 8 किलोमीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। अधिकारियों ने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए काकीनाडा और उप्पदा के बीच रोड को बंद कर दिया है।
चेन्नई के कई इलाकों में सुबह से बारिश...
तमिलनाडु में जैसे-जैसे मोन्था चक्रवात आगे बढ़ रहा है। चेन्नई के सभी हिस्सों में बारिश शुरू गो गई है। कूवम नदी उफान पर है।
समुद्री तट को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू...
चक्रवाती तूफान मोन्था के आने के बीच पुरी में समुद्री तट को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम लोगों को समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दे रही है। मछुआरों को समुद्री तट पर न आने को कहा गया है।
संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकाला जा रहा...
ओडिशा सरकार ने आठ दक्षिणी जिलों में खराब मौसम के कारण संवेदनशील स्थानों से लोगों को निकालने की तैयारी शुरू कर दी है, जहां 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है।
तूफान को लेकर स्थानीय अधिकारी अलर्ट पर...
चक्रवात मोन्था के आज शाम मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच पहुंचने की आशंका के बीच तटीय शहर में बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। चक्रवाती तूफान को लेकर स्थानीय अधिकारी अलर्ट पर हैं।
केरल के कई जिलों में भारी बारिश, एक नाविक की मौत...
केरल के कई जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया। अधिकारियों ने कहा कि अलप्पुझा जिले में तेज हवाओं के कारण अर्थुनकल तट के पास एक मछुआरे की नाव पलट जाने से मौत भी गई।
काकीनाडा क्षेत्र के आसपास पहुंचेगा ये चक्रवाती तूफान...
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, आईएमडी हैदराबाद के अधिकारी जीएनआरएस श्रीनिवास राव ने कहा, ' चक्रवात तूफान मंगलवार शाम या रात तक मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा क्षेत्र के आसपास आंध्र प्रदेश के तट तक पहुंचने की संभाना है। इस दौरान आंध्र प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषण भारी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी।'
जानिए कहां टकराएगा ये तूफान...
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि आज चक्रवात 'मोन्था' एक 'गंभीर' चक्रवात में बदलने की संभावना है। यह मंगलवार शाम तक आंध्र प्रदेश के तटीय तटों से टकराएगा। इस दौरान तटीय इलाकों में तेज हवाएं भी चल रही हैं।
सीएम नायडू ने अधिकारियों से लिया जायजा...
चक्रवात मोन्था के पूर्वी तट के करीब पहुंचने के बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों से बात की है। सीएम नायडू ने तटीय क्षेत्रों में जान-माल की सुरक्षा और क्षति को कम करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है।










0 Comments