जान लें सही डेट और पूजा का मुहूर्त...
करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर 2025 को रखा जाएगा !
करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से पति को लंबी आयु की प्राप्ति होती है। करवा चौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है और इस साल ये तिथि 9 अक्टूबर 2025 की रात 10 बजकर 54 मिनट से शुरू हो रही है। इस दिन कार्तिक कृष्ण चतुर्थी सूर्योदय के समय मौजूद रहेगी जिस कारण से करवा चौथ का त्योहार महिलाएं 10 तारीख को मनाएंगी।
करवा चौथ का व्रत कब रखा जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त...
बता दें ये करवा चौथ व्रत सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक रखा जाता है। इस पर्व में का पारण चांद को अर्घ्य देकर किया जाता है। चलिए आपको बताते हैं करवा चौथ की पूजा का मुहूर्त क्या रहेगा। करवा चौथ 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को है। चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर 2025 की रात 10 बजकर 54 मिनट से लेकर 10 अक्टूबर की शाम 7 बजकर 38 मिनट तक रहेगी।
करवा चौथ व्रत का समय 2025...
करवा चौथ व्रत 10 अक्टूबर 2025 की सुबह 6 बजकर 19 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। इस दिन चांद रात 8.13 पर निकलने की उम्मीद है।
करवा चौथ के दिन शुभ चौघड़िया मुहूर्त 2025 ...
- लाभ (उन्नति) - 07:46 ए एम से 09:13 ए एम
- अमृत (सर्वोत्तम) - 09:13 ए एम से 10:41 ए एम
- शुभ (उत्तम) - 12:08 पी एम से 01:35 पी एम
- लाभ (उन्नति) - 09:02 पी एम से 10:35 पी एम
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। जी न्यूज 24 एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
0 Comments