G News 24 : फर्जी सिम विक्रयकर्ता एजेंट्स के विरुद्ध ग्वालियर पुलिस की बड़ी कार्यवाही !

पुलिस का ऑपरेशन फास्ट के तहत् संदिग्ध पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) ...

फर्जी सिम विक्रयकर्ता एजेंट्स के विरुद्ध ग्वालियर पुलिस की बड़ी कार्यवाही !

ग्‍वालियर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर ग्वालियर जिले में ‘‘ऑपरेशन फास्ट’’ संचालित किया गया, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आर्थिक अपराधों, जालसाजी व धोखाधड़ी में प्रयुक्त फर्जी सिम कार्डों की पहचान कर उनसे जुड़े अनाधिकृत सिम विक्रेताओं एवं अपराधियों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही करना है।

उक्त निर्देशों के परिपेक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह द्वारा ग्वालियर जिले में सक्रिय संदिग्ध पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) एजेंटों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर के निर्देशन में ग्वालियर पुलिस द्वारा मोबाइल एवं सिम विक्रेताओं की जाँच हेतु सघन अभियान चलाया गया।

इसी तारतम्य में एसडीओपी घाटीगाँव शेखर दुबे के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था जिसमें थाना डबरा, घाटीगाँव, भितरवार तथा बहोड़ापुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन फास्ट  (Forged Activated Sim Termination)  के तहत कई पीओएस एजेंट के विरूद्ध दण्डात्मक वैधानिक कार्यवाही की गई है, जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि सिम विक्रेताओं द्वारा ग्राहकों के पहचान दस्तावेजों का दुरुपयोग कर नियम विरूद्ध प्री-एक्टिव सिम तैयार कर बेची जाती थी, जिनका प्रयोग सायबर फ्रॉड में किया जा रहा है। संकलित जानकारी एवं साक्ष्यों के आधार पर थाना डबरा एवं थाना बहोड़ापुर में कुल तीन प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।

जाँच में पाया गया कि फर्जी सिम विक्रेता आरोपीगण 1. विकाश पाण्डे पुत्र रामकिशन पाण्डे नि0 शेकारा जागीर, डबरा पीओएस कोङ  42791999VIKAKASH एवं पीओएस नाम  7566480998VIKAS  2. नाहर सिंह बघेल पुत्र देवी सिंह बघेल नि0 चिनौर रोङ, डबरा पीओएस कोङ 7222910219 एवं पीओएस नाम  naharsingh mobile  थाना डबरा तथा आरोपी योगेश कुशवाह पुत्र दयाराम  नि0 नाका चन्द्रबदनी रोङ, ग्वालियर   GLOBAL ID : 03982002YOGESHWAH द्वारा अपने-अपने पीओएस कोङ से ग्वालियर क्षेत्र के एक ही व्यक्ति के एक से अधिक बार बिना उनकी जानकारी के  सिम के रजिस्ट्रेशन, फिंगरप्रिंट स्कैन व फोटो की प्रक्रिया एवं आधार कार्ड का अवैधानिक रुप से उपयोग कर फर्जी सिम जारी कर आमजन से धोखाधड़ी की गई।

उक्त कृत्य पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 318(2) बीएनएस, 66(सी) आईटी. एक्ट के तहत दो प्रकरण थाना डबरा एवं एक प्रकरण थाना बहोड़ापुर में दर्ज किये जाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक यशवंत गोयल थाना प्रभारी डबरा सिटी, निरीक्षक जितेन्द्र तोमर थाना प्रभारी बहोड़ापुर, सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक रजनी सिंह, उनि विश्वीर जाट, उनि राजीव बिरथरे, उनि शिवसिंह गुर्जर, उनि आकाश आर्य, आरक्षक तारा सिंह, दीपक तिवारी, मिन्टू परिहार, विनोद रावत, अशोक लोधी, राधामोहन गुर्जर, महेन्द्र सिंह यादव, राजन तोमर, कपिल पाठक की सराहनीय भूमिका रही।

आमजन से अपील -

  • 1. मोबाइल सिम हमेशा अधिकृत सिम विक्रता/रिटेलर से ही खरीदें।
  • 2. सिम जारी करवाते समय सिम विक्रेता (पीओएस एजेंट) आपसे एक से अधिक बार प्रोसेस करने को कहे तो सजग रहें।
  • 3. किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने पहचान दस्तावेज नहीं दें।
  • 4. प्रलोभन मासिक किराया, कमीशन ऑफर आदि में आकर अपने बैंक खाते या सिम कार्ड किसी अन्य व्यक्ति को न दें।
  • 5. आपके आधार कार्ड से कितनी सिम जारी हुई है इसकी जानकारी DOT की वेबसाईट https://sancharsaathi.gov.in/ से मिल सकती है, मोबाईल नम्बर जो आपके आधार से लिंक होकर जारी है किन्तु आप नहीं चलाते है को बंद करावे।
  • 6. संदिग्ध गतिविधि, बैंक खाते का दुरूपयोग, सायबर फ्रॉड की जानकारी मिले तो उसकी शिकायत अपने नजदीकी पुलिस थाने या सायबर वेबसाइट www.cybercrime.gov.in या हेल्पलाईन नं. 1930 पर शिकायत दर्ज करें।

Reactions

Post a Comment

0 Comments