G News 24 : 55 साल के आधुनिक मोहम्मद गोरी की आखरी उम्मीद,सत्ता के लिए झूठ और षड्यंत्र ही सहारा !

 ये भारत है और भारत का युवा है भावनाओं में नहीं बहता...

55 साल के आधुनिक मोहम्मद गोरी की आखरी उम्मीद,सत्ता के लिए झूठ और षड्यंत्र ही सहारा !

प्रतीकात्मक तस्वीर !

भारत का लोकतंत्र अपनी परिपक्वता और मजबूती के लिए दुनिया में जाना जाता है। यह वही लोकतंत्र है जिसने आपातकाल से लेकर कई सियासी तूफानों तक, हर संकट का सामना कर और भी सशक्त होकर दिखाया है। लेकिन आज फिर से कुछ तथाकथित नेता सत्ता की कुर्सी तक पहुँचने के लिए उसी लोकतंत्र और उसकी संवैधानिक संस्थाओं पर कीचड़ उछालने में लगे हैं।

55 साल का यह "आधुनिक मोहम्मद गोरी" सत्ता पाने की अधीरता में झूठ फैलाकर और संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाकर युवाओं को भड़काने का असफल प्रयास कर रहा है। इसकी भाषा, इसका रवैया और इसकी रणनीति वही है जो नेपाल जैसे देशों में अराजकता फैलाने वालों ने अपनाई थी—जहाँ लोकतंत्र की आड़ में हिंसा, अस्थिरता और अव्यवस्था को जन्म दिया गया।

भारत का युवा अब भावनाओं में नहीं बहता...

आज का भारतीय युवा "जनरेशन-ज़ी" है- यह इंटरनेट से जुड़ा है, पढ़ा-लिखा है, विवेकशील है और हर झूठ को तुरंत परखने की क्षमता रखता है। यह वह पीढ़ी है जो "फेक नैरेटिव" को पहचान लेती है और केवल सोशल मीडिया की उत्तेजक पोस्टों पर भरोसा नहीं करती। युवा जानता है कि संविधान और लोकतंत्र की ताकत संस्थाओं की मर्यादा बनाए रखने में है, न कि उन्हें बदनाम करने में। इसलिए सत्ता के भूखे नेता की यह मंशा कभी सफल नहीं होने वाली।

 संविधान का अपमान बनाम लोकतंत्र की रक्षा...

संवैधानिक संस्थाएँ केवल भवन या पद नहीं हैं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा हैं। जब कोई इन पर झूठा आरोप लगाता है, तो दरअसल वह पूरे भारत के लोकतांत्रिक चरित्र को चोट पहुँचाता है। यह जनता का भरोसा तोड़ने और लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करने का प्रयास है। लेकिन भारत ने बार-बार यह साबित किया है कि यहाँ का लोकतंत्र नेताओं के अहंकार या उनके षड्यंत्रों से बड़ा है। सत्ता पाने की भूख में जो लोग झूठ का सहारा लेते हैं, वे इतिहास के पन्नों में गद्दार और विफल रणनीतिकार के रूप में दर्ज होते हैं।

भारत और नेपाल की शान और सैन्य व्यवस्था में जमीन आसमान का फर्क है...

नेपाल में जिस तरह अराजकता फैलाई गई और युवाओं को भ्रमित कर सड़कों पर उतारा गया, वैसा भारत में कभी नहीं होगा। क्योंकि भारत की शासन और सैन्य व्यवस्था में जमीन आसमान का फर्क है ! अगर किसी के मन में भारत को अस्थिर करने वाले ख्याल भी पल रहे हैं तो वह इन्हें निकाल दे क्योंकि ये भारत का लोकतंत्र है जो 75 साल के अनुभव और जनता की परिपक्वता पर टिका है। भारत का युवा भावनाओं में बहने के बजाय, तर्क और बुद्धि से सोचता है और यही इस देश की सबसे बड़ी ताकत है।

  • भारत का लोकतंत्र किसी "आधुनिक मोहम्मद गोरी" के झूठे आरोपों और बेबुनियाद सवालों से हिलने वाला नहीं।
  • यहाँ की जनता और विशेषकर युवा जानते हैं कि सच्चा राष्ट्रभक्त वही है जो देश की संस्थाओं को मजबूत करे, न कि सत्ता की लालच में उन्हें बदनाम करे।
  • जो नेता संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का सपना देख रहे हैं, वे यह याद रखें—भारत का युवा उनकी गोटियों का मोहरा नहीं है। भारत का भविष्य विवेक, बुद्धि और राष्ट्रहित से तय होगा, न कि झूठ और अराजकता से।

कुछ बातें हैं जो भारत को तख्तापलट देख चुके देश की श्रेणी से अलग रखतीं हैं ! यह आधुनिक भारत है इसमें इस प्रकार की घटना की तो कल्पना तक नहीं की जा सकती है, पता नहीं यह आधुनिक मोहम्मद गोरी भारत जैसे देश में तख्ता पलट करवाने का ख्वाब कैसे देख रहा है क्यों देख रहा है इसकी बुद्धि पर तरस आता है।

 आप भी जानिए क्यों अलग है हमारा देश...

  • संवैधानिक संस्थाओं पर झूठे आरोप सत्ता पाने की लालच में लगाए जा रहे हैं।
  • नेपाल की तर्ज़ पर अराजकता फैलाने की कोशिश, लेकिन भारत में यह असंभव।
  • Gen-Z युवा भावनाओं में नहीं, विवेक और बुद्धि से फैसला करता है।
  • लोकतंत्र की ताकत संस्थाओं को बचाने में है, न कि उन्हें बदनाम करने में।
  • आज की जनरेशन-ज़ी इंटरनेट और सूचना क्रांति से लैस है।
  • यह "फेक नैरेटिव" को तुरंत पहचान लेती है।
  • संविधान और लोकतंत्र की ताकत को समझती है। 
  • संविधान का अपमान बनाम लोकतंत्र की रक्षा
  • संस्थाओं पर कीचड़ उछालना, दरअसल लोकतंत्र की जड़ों पर चोट है।
  • भारत ने हर संकट में यह साबित किया है कि यहाँ का लोकतंत्र नेताओं की राजनीतिक भूख से बड़ा है।
  • भारत और नेपाल का फर्क
  • नेपाल में अराजकता फैलाकर युवाओं को सड़कों पर उतारा गया।
  • भारत का लोकतंत्र 75 साल के अनुभव पर आधारित है।
  • यहाँ का युवा विवेकशील है, भावनाओं का मोहरा नहीं।
  • जो सत्ता के लिए संविधान को बदनाम करते हैं,
  • वे इतिहास में गद्दार और विफल रणनीतिकार कहलाते हैं!
  • भारत का लोकतंत्र किसी "आधुनिक मोहम्मद गोरी" के झूठे आरोपों से डिगने वाला नहीं।
  • युवाओं को बरगलाने का हर प्रयास असफल होगा।
  • राष्ट्रहित और संविधान की मजबूती ही भारत का भविष्य तय करेंगे।

Reactions

Post a Comment

0 Comments