G News 24 : सुहागरात को नई नवेली दुल्हन ने दूल्हे के नाजुक अंगों पर चाकू से कर दिया हमला !

 सुहागरात पर दूल्हा हुआ खून-खून: चीख-पुकार सुन अंदर पहुंचे परिजन...

सुहागरात को नई नवेली दुल्हन ने दूल्हे के नाजुक अंगों पर चाकू से कर दिया हमला !

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव में सुहागरात के समय दुल्हन ने दूल्हे के नाजुक अंगों में चाकू से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिजन पहुंचे और घायल को कौशांबी जिले के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

 दोनों पक्ष लड़की को मंदबुद्धि होना बता रहे हैं। 21 साल के युवक का चार माह पहले कौशांबी जिले के एक गांव की रहने वाली युवती से सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी हुई थी। दूल्हा पक्ष पांच जून को बरात लेकर कौशांबी गया। जहां से छह जून को दुल्हन को विदा कराकर घर लाया था, सुहागरात वाले दिन यह धटना घटित हुई। 

दूल्हा रात करीब दो बजे सुहागरात को कमरे पहुंचा। जहां किसी बात पर दुल्हन भड़क उठी। कमरे में रखे चाकू से दूल्हे के नाजुक अंग में हमला कर दिया। क्राइम इंस्पेक्टर श्याम सुन्दर यादव ने बताया कि दोनों पक्ष थाने आए हैं। युवती को मानसिक बीमार बता रहे हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


Reactions

Post a Comment

0 Comments