यह व्यक्ति काफी समय से महिलाओं का यौन शोषण कर रहा था : सूत्र
रेप के आरोपी की हत्या कर जलाई लाश,हड्डियां एवं राख बरामद !
ओडिशा। ओडिशा के गजपति जनपद में अंजाम दी गई मर्डर की वारदात के अंतर्गत कई महिलाओं का यौन शोषण कर चुके 60 साल के व्यक्ति की हत्या करने के बाद उसकी लाश को जलाकर ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने जंगल से मृतक की हड्डियां एवं राख बरामद करते हुए इस सिलसिले में 10 लोगों को अरेस्ट किया है।
पुलिस ने गांव से तकरीबन 2 किलोमीटर दूर वन्य क्षेत्र के पास स्थित एक पहाड़ी से मृतक की हड्डियां और राख बरामद की है। पुलिस ने बताया है कि इस सिलसिले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 8 महिलाएं और दो पुरुष शामिल है। पुलिस ने बताया है कि 60 साल के व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में जिन महिलाओं को पकड़ा गया है वह सभी उसके यौन शोषण का शिकार हुई थी। Also Read - खड़ा ट्रक फिर बना हादसे का कारण-हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी वैन पुलिस ने बताया है कि जिस व्यक्ति को मार कर जलाया गया है वह काफी समय से महिलाओं का यौन शोषण कर रहा था।
3 जून को आरोपी ने 52 साल की एक विधवा महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था। घटना सामने आने के बाद महिलाओं ने बैठक कर आरोपी को ठिकाने लगाने का फैसला किया। पुलिस के मुताबिक इकट्ठा हुई सभी महिलाएं आरोपी के घर गई, उस वक्त वह सो रहा था। उसी समय महिलाओं ने उसके ऊपर कुल्हाड़ी से प्रहार किया और हत्या करने के बाद उसकी लाश को जंगल में ले जाकर जला दिया। इस घटना में दो पुरुषों ने भी महिलाओं की मदद की।
0 Comments