G News 24 : युवक ने पत्नी को सरेराह जिंदा जलाने का किया प्रयास,ट्रेफिक जवान की सतर्कता से बची जान !

  पत्नी पर पेट्रोलडालकर खुद को भी जलाने का किया प्रयास ...

युवक ने पत्नी को सरेराह जिंदा जलाने का किया प्रयास,ट्रेफिक जवान की  सतर्कता से बची जान !

ग्वालियर। ग्वालियर में एक युवक ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पास में ही तैनात ट्रैफिक पुलिस के एक जवान ने तत्काल आग बुझाई। इस दौरान उसके दोनों हाथ झुलस गए। इधर, पकड़े जाने पर आरोपी पति ने खुद पर भी पेट्रोल उड़ेल लिया। ये घटना दोपहर में अलकापुरी तिराहा की है। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला करीब 30 प्रतिशत झुलस गई है। डॉक्टर्स का कहना है कि महिला की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति के बीच तलाक का विवाद चल रहा है। ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र स्थित महलगांव में रहने वाली काजल दुबे का अपने पति पवन दुबे से तलाक का विवाद चल रहा है। तलाक का केस कोर्ट में है। बुधवार दोपहर काजल गली के रहने वाले मनीष नागोरिया के साथ बाइक से कहीं जा रही थी। तभी अलकापुरी तिराहा पर उसका पति पवन दुबे वहां आ गया और काजल पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। 

महिला को आग में जलता देख पास ही मौजूद पुलिसकर्मी बृजेन्द्र और मनीष ने पति को पकड़ने के बाद आग बुझाने का प्रयास किया। जिसमें पुलिसकर्मी और मनीष भी आग में झुलस गए। इसी दौरान पति पवन ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ कर थाने पहुंचा दिया है।

पुलिस अफसर ने आग बुझाने वाले जवान की बहादुरी और समझदारी की तारीफ की है। महिला को उसके पति ने पेट्रोल डालकर आग लगाई तो पास ही तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवान बृजेंद्र कुमार ने तत्काल दौड़कर महिला को बचाया और आग बुझाई। इस दौरान उसके दोनों हाथ जो लग गए हैं पुलिस अफसर ने जवान की बहादुरी और समझदारी से की तारीफ की है।

कुछ दिन पहले यही महिला अपने पति पर बच्चे के अपहरण का आरोप लगाकर एसपी ऑफिस पहुंची थी। उस समय भी महिला ने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। पुलिस अफसर जांच कर कार्रवाई की थी। एएसपी गजेंद्र सिंह वर्धमान ने बताया कि एक जवान ने महिला को सुरक्षित बचाकर अस्पताल पहुंचाया है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments