G News 24 : मोहन यादव का बुलडोजर एक्शन , जमींदोज कर दिए 98 घर !

 गुरुवार को खंडवा में भी प्रशासन का बुलडोजर गरजा...

मोहन यादव का बुलडोजर एक्शन , जमींदोज कर दिए 98 घर !

खंडवा। मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार बुलडोजर ऐक्शन जारी है। गुरुवार को खंडवा में भी प्रशासन का बुलडोजर गरजा। खंडवा प्रशासन ने शक्कर तालाब इलाके में सुबह 137 घरों को तोड़ने का काम शुरू किया। अब तक 98 घरों को तोड़कर जमींदोज कर दिया गया है। बाकी घरों को तोड़ने का काम चल रहा है। खंडवा के शक्कर तालाब इलाके में बुलडोजर कार्रवाई के लिए प्रशासन पूरे लाव-लश्कर के साथ पहुंचा है। यहां प्रशासन ने 137 घरों को तोड़ने के लिए 10 जेसीबी, 4 पोकलेन मशीन और 3 फायर टेंडर के साथ ही 10 डंपर और 3 एंबुलेंस की भी व्यवस्था की है। किसी हिंसक या विरोध की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

मध्य प्रदेश के खंडवा नगर के शकर तालाब क्षेत्र में इस समय मोहन सरकार का बुलडोजर करीब 137 से अधिक घरों पर चल रहा है। यह कार्रवाई जिले की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। सुबह 6:00 से शुरू हुई यह कार्रवाई लगातार अब भी जारी है और इस दौरान अब तक करीब 98 से अधिक घरों को तोड़ा जा चुका है। सुबह से ही भारी पुलिस बल के साथ स्थानीय निगम और बिजली विभाग सहित बड़ी संख्या में जिला प्रशासन का अमला मौके पर मौजूद है। इस दौरान सभी घरों को पहले ही खाली करवा लिया गया था और सुरक्षा की दृष्टि से इस क्षेत्र की बिजली लाइन भी काट दी गई है। यह पूरी कार्रवाई अधिकारियों की देखरेख में शुरू की गई है। 10 जेसीबी, 4 पोकलेन, 3 फायर ब्रिगेड, 10 डम्फर सहित 3 एम्बुलेंस मौके पर मोजूद हैं।

बता दें कि इन घरों को पहले ही स्थानीय निगम के द्वारा नोटिस दिया गया था, हालांकि रहवासियों का कहना है क वे लोग करीब 45 साल से यहां रह रहे हैं और उन्हें अतिक्रमण के नाम पर जबरन हटाया जा रहा है। वहीं खण्डवा निगम आयुक्त प्रियंका राजावत ने बताया कि यहां अभी 137 मकानों पर कार्रवाई की जानी थी। इनमें से करीब 36 मकानों को हाई कोर्ट से स्टे मिला है, जिसके बाद शेष बचे हुए मकानों पर अभी कार्रवाई की जा रही है और इन लोगों को पिछले तीन-चार महीने से लगातार नोटिस देकर इसकी जानकारी दे दी गई थी। अब बारिश में यहां जल भराव होगा और यह तालाब का क्षेत्र है।

इतने बड़े बुलडोजर ऐक्शन की वजह...

बता दें कि मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में लगातार बुलडोजर ऐक्शन हो रहा है। इस दौरान बुलडोजर का पीला पंजा अब खंडवा भी पहुंच चुका है। यहां के शक्कर तालाब इलाके में 137 घरों को तोड़ने के लिए चिन्हित किया गया था। प्रशासन का कहना है कि ये सभी घर अवैध अतिक्रमण करके बनाए गए थे।

इससे पहले बुधवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में भी बुलडोजर कार्रवाई हुई थी। इस ऐक्शन में उज्जैन प्रशासन ने कुल 7 घरों के कुछ हिस्सों तोड़ा था। प्रशासन का कहना था कि ये सभी निर्माण अवैध रूप से अतिक्रमण करके बनाए गए हैं। अब बुलडोजर का रुख खंडवा की तरफ हो गया है। गुरुवार सुबह 10 बुलडोजर का काफिला खंडवा के शक्कर तालाब इलाके में पहुंचा और घरों को जमींदोज करना शुरू कर दिया। प्रशासन ने यहां कुल 137 घरों को तोड़ने के लिए चिह्नित किया है, जिसमें से लगभग 98 घरों को जमींदोज किया जा चुका है। बाकी घरों को तोड़ने के लिए प्रशासन कड़ी मशक्कत कर रहा है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments