G News 24 : ग्वालियर,जून के महीने में 2 दिन से 43 डिग्री अटका हुआ है पारा !

 मौसम विभाग का अनुमान है कि 9 या 10 जून को  लू चलने की स्थिति निर्मित हो सकती है...

ग्वालियर,जून के महीने में 2 दिन से 43 डिग्री अटका हुआ है पारा !

ग्वालियर। रविवार को एक बार फिर सूरज के तेवर इतने तल्ख हो गए कि पारा 43 डिग्री से ऊपर जा पहुंचा। इस माह रविवार को पहली बार दिन का तापमान 43.डिग्री सेल्सियस आंका गया है। इससे पहल 21 मई को दिन का तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया था। फिलहाल गर्मी के तेवर सामान्य से ऊपर पहुंच चुके हैं और अब मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 9 या 10 जून को ग्वालियर में लू चलने की स्थिति निर्मित हो सकती है। ऐसे में गर्मी को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। 

स्थानीय मौसम कार्यालय के अनुसार बीते दिन शनिवार को दिन का तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस आंका गया था। जबकि रविवार को 1.6 अंक बढ़कर 43.4 डिग्री सेल्सियस आंका गया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। इसी तरह बीते दिन शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि रविवार को न्यूनतम तापमान 1.1 अंक बढ़कर 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस माइनस में आंका गया। रविवार को सुबह की आर्दता 40 प्रतिशत तथा शाम की आर्दता 28 प्रतिशत आंकी गई। वही अब तक 9.0 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments