G News 24 : देवी अहिल्या ने गरीब से गरीब को समर्थ बनाने का काम किया :पीएम मोदी

 पीएम मोदी ने इंदौर को दी मेट्रो की सौगात,...

देवी अहिल्या ने गरीब से गरीब को समर्थ बनाने का काम किया :पीएम मोदी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भोपाल पहुंचे। उन्होंने यहां देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित किया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला महिला सम्मेलन है, जिसे भाजपा ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित किया है। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने इंदौर को मेट्रो ट्रेन की सौगात भी दी। इसके अलावा सतना और दतिया एयरपोर्ट का उद्घाटन भी किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां इतनी बड़ी संख्या में माताएं बहने बेटियां हमें आशीर्वाद देने आए हैं। मैं आपका दर्शन पाकर धन्य हो गया। भाइयों-बहनों आज लोकमाता अहिल्या होल्कर की 300 वीं जन्म जयंती है, यह अवसर प्रेरणा का है। राष्ट्र निर्माण के लिए हो रहे भगीरथ प्रयासों में अपना योगदान देने का है। देवी अहिल्या कहती थी शासन का सही अर्थ जनता की सेवा करना और उनके जीवन में सुधार लाना होता है। आज का कार्यक्रम उनकी सोच को आगे बढ़ाता था। आज इंदौर मेट्रो की सौगात हुई है। दतिया और सतना भी अब हवाई सेवा से जुड़ गए हैं।

पीएम ने कहा लोकमाता का नाम सुनते ही मन में श्रद्धा का भाव उमड़ पड़ता है। उनके महान व्यक्तित्व के बारे में बोलने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। जब इच्छाशक्ति होती है तो परिस्थितियां कितनी भी विपरित हों, परिणाम लाकर दिखाया जा सकता है। प्रभु सेवा और जनसेवा को अलग नहीं माना। कहते हैं कि हमेशा शिवलिंग अपने साथ लेकर चलती थीं। उस चुनौतीपूर्ण कालखंड में एक राज्य का नेतृत्व, कांटों से भरा ताज। 

लोकमाता अहिल्या ने अपने राज्य की समृद्धि को नई दिशा दी। उन्होंने गरीब से गरीब को समर्थ बनाने के लिए काम किया। देवी अहिल्या बाई भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक थीं। हमारे मंदिरों पर हमले हो रहे तो लोकमाता ने उन्हें संरक्षित करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने काशी विश्वनाथ सहित हमारे मंदिरों और तीर्थों का पुनर्निर्माण किया। यह मेरा सौभाग्य है कि जिस काशी में लोकमाता ने इतने काम किए, उस काशी ने मुझे भी सेवा का अवसर दिया है। आज काशी में जब आप बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने जाएंगे तो वहां देवी अहिल्या की मूर्ति भी मिलेगी। पीएम ने कहा कि देवी अहिल्या को कई सामाजिक सुधारों को लिए याद किया जाएगा।

प्रदर्शनी का अवलोकन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयोजन स्थल पर खुली चीप से पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके महिलाओं ने आयोजन स्थल पर लगी प्रदर्शन का अवलोकन किया और वहां उपस्थित महिलाओं से बातचीत की। इसके बाद पीएम ने माता देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। उनके साथ सीएम डॉ.मोहन यादव भी थे।  इस अवसर पर सीएम डॉ.मोहन यादव ने देवी अहिल्या के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही देवी अहिल्या के 300 वीं जयंती पर प्रदेश में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।

डाक टिकट और सिक्का किया जारी

पीएम मोदी ने देवी अहिल्या की 300 वीं जयंती पर जारी डाक टिकट और सिक्के का भी लोकार्पण किया। इसके साथ ही पीएम ने कार्यक्रम में देवी अहिल्या सम्मान भी दिया। इसके साथ ही पीएम नो प्रदेश को कई अन्य सौगात भी दी।

इंदौर को मेट्रो की सौगात

प्रधानमंत्री जिस प्रायोरिटी कॉरिडोर का शुभारंभ करने जा रहे हैं, वह करीब 6 किलोमीटर का है। येलो लाइन के इस सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर पांच स्टेशन है, जिनमें गांधीनगर स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 6 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 5 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 4 स्टेशन और सुपर कॉरिडोर 3 स्टेशन शामिल हैं।इंदौर में कुल 31.32 किलोमीटर लंबी मेट्रो ट्रैक बन रही है। इसमें से 22.62 किमी का हिस्सा एलेवेटेड एवं 8.7 किमी भूमिगत लाइन रहेगी। इस मेट्रो की येलो लाइन पर 28 स्टेशन होंगे। मेट्रो के 31.32 किलोमीटर के सम्पूर्ण प्रोजेक्ट की लागत  लगभग 7500 करोड़ रुपए है। प्रारंभिक तौर पर 6 किलोमीटर के कॉरिडोर का उद्घाटन होना है जिसकी  लागत लगभग 1520 करोड़ रुपए है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments