G.NEWS 24 : प्रेरणा नारी शक्ति ने किया नारी शक्ति जागरूक कार्यक्रम

अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में...

प्रेरणा नारी शक्ति ने किया नारी शक्ति जागरूक कार्यक्रम 

ग्वालियर। अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रेरणा नारी शक्ति जागरूक संस्था द्वारा नारी शक्ति जागरूक कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 10 मार्च 2024 को आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र, चौहान प्याऊ ठाटीपुर ग्वालियर में आशा सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, ग्राहक पंचायत महासभा की मुख्यातिथि य में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गायत्री मण्डेलिया पार्षद वार्ड नं. 28 ठाटीपुर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सीमा मडैया सुपरवाइजर महिला बाल विकास विभाग, पुष्पा देवी थाना ठाटीपुर सहित लाड़ली बहना सेना अध्यक्ष मंगला पाल एवं प्रिया पंवार, प्रज्ञा पाराशर उपस्थित रही। 

कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र कुमार (MSW)संस्था प्रबंधक(सचिव)द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि की आसंदी से आशा सिंह ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं, जिन्हें देखकर हम यह प्रेरणा लेकर प्रण करें, कि हम भी देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देकर नारी शक्ति का सम्मान बढायें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही गायत्री जी ने कहा कि  हमें अपने परिवार और समाज के विकास के लिए प्रयासरत रहना चाहिए ताकि हमारा समाज और देश उत्तरोत्तर उन्नति कर सके।

ठाटीपुर थाने से पधारीं पुष्पा देवी ने महिला परामर्श केंद्र द्वारा संचालित जानकारी दी और महिलाओं को सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी विस्तार जानकारी दी। कार्यक्रम में विशेष रूप कु. प्रियंका राजपूत, सरोज परमार, राजकुमारी जी, आभा पाराशर, प्रज्ञा पाराशर, प्रिया पंवार, शशि राजपूत, मंगला पाल , पदमा जी आदि महिलाओं का शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अध्यक्ष अनीता प्रदीप कुमार, कमला दीदी, गायत्री, जागृति आदि संस्था पदाधिकारियों ने बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Reactions

Post a Comment

0 Comments