मुख्यमंत्री भिंड वासियों के देंगे तमाम सौगातें...
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ग्वालियर से भिंड के लिए हुए रवाना
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव राजकीय विमान से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचे। विमानतल के वीआईपी लाउंज से वीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मुख्य आतिथ्य में हो रहे कार्यक्रम में हो रहे हैं शामिल।
विमानतल पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, नगर निगम सभापति मनोज तोमर व भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा मुख्यमंत्री डॉ यादव के स्वागत के लिए पहुँचे थे।
भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ प्रदेश मंत्री भाजपा लोकेन्द्र पाराशर एवं राज्य शासन के अपर सचिव अविनाश लवानिया भी आए हैं।


0 Comments