मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत ...
फूलबाग मैदान में 7 मार्च को होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन
ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत दिनांक 7 मार्च 2024 फूलबाग मैदान में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में निगम द्वारा 45 सर्वजातीय कन्याओं के विवाह एवं निकाह सम्पन्न कराए जाएंगे।
नोडल अधिकारी श्रीमती पूर्वी अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार नगर निगम ग्वालियर द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 7 मार्च को फूलबाग मैदान में किया जा रहा है। आयोजन के दौरान वधु को 49 हजार की राशि का चेक एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। आयोजन में सम्मिलित होने वाले वर वधु के परिजन 7 मार्च 2024 को प्रातः 8 बजे तक फूलबाग मैदान में स्थित विवाह स्थल में आवश्यक रुप से पहुंच जाएं।


0 Comments