G News 24 : बरेली में तौकीर रजा ने किया दंगाइयों को भड़का कर बबाल फ़ैलाने का प्रयास !

 सड़कों पर हुजूम, भड़काऊ भाषण, पथराव...

बरेली में तौकीर रजा ने किया दंगाइयों को भड़का कर,बबाल फ़ैलाने का किया प्रयास !

बरेली। उत्तराखंड के हल्द्वानी में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने पर भड़की हिंसा की आंच यूपी के बरेली तक पहुंच गई है. सुन्नी मुसलमानों के बरेलवी मसलक के धर्मगुरू मौलाना तौकीर रजा खान ने पीएम मोदी, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी और लोगों को उकसाने से जुड़ा भड़काऊ बयान दिया है. 

मौलाना तौकीर रजा खान की भड़काऊ तकरीर

बरेली में जुमे की नमाज के बाद मौलाना तौकीर रजा खान ने जमकर जहर उगला. मौलाना ने कहा, 'धामी पागल हो गया है. बुलडोजर तुम हमारे घर पर चला दोगे तो हम अपनी हिफाजत खुद करेंगे. हमें कानूनी अधिकार है, अगर हमारे ऊपर कोई हमला करोगे तो हम उसे जान से मार देंगे. यह हमें कानूनी अधिकार है. अब हम किसी बुलडोजर को बर्दाश्त नहीं करेंगे.'

'अब मुसलमान बुल्डोजर नहीं चलने देंगे'

मौलाना ने हल्द्वानी में हुई हिंसा का इल्जाम भी पुलिस- प्रशासन पर जड़ दिया. तौकीर ने कहा कि मदरसे-  मस्जिद में कोई अपराध नहीं किया गया. ऐसे में मामला कोर्ट में जाना चाहिए था लेकिन इसके बजाय उन्हें तोड़ दिया गया. अब मुसलमान बुल्डोजर नहीं चलने देंगे.

बिल्डिंगों को न तोड़ा जाए- मौलाना तौकीर

सुप्रीम कोर्ट पर भड़कते हुए मौलाना रजा ने कहा, 'हमारी तकलीफ इस बात से ज्यादा है कि सुप्रीम कोर्ट देश में पसरी बीमारियों के खिलाफ कोई संज्ञान नहीं ले रहा है. बुलडोजर की कार्रवाई हो जाती है. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट की जिम्मेदारी है कि अगर किसी ने अपराध किया तो उसको गिरफ्तार किया जाए लेकिन अगर उसकी बिल्डिंग में कोई अपराध नहीं किया गया है तो उसे तोड़ा न जाए.' 

'इंशाल्लाह देश भर में चलाएंगे आंदोलन'

मौलाना तौकीर रजा खान ने हिंदू संगठनों पर भी खूब आग उगली. तौकीर रजा खान ने अपनी भड़काऊ तकरीर में कहा, बजरंग दल- शिवसेना हमारे देश को बर्बाद कर देना चाहते हैं. उनकी बेईमानी के खिलाफ हम रुकने वाले नहीं हैं. हमने यह आंदोलन बरेली से शुरू किया है और इस आंदोलन को इंशाल्लाह देश भर में चलाएंगे.

Reactions

Post a Comment

0 Comments