Random Posts

header ads
header ads

G News 24 : ईडी को माननियों के यहां से मिला बेनामी संपत्ति,हथियार,गोल्ड-पैसा,मेहंगी शराब !

 कांग्रेस व INLD के पूर्व विधायकों पर ED की छापेमारी में ...

ईडी को माननियों के यहां से मिला बेनामी संपत्ति,हथियार,गोल्ड-पैसा,मेहंगी शराब !  

नेता बनने के बाद आखिर नेताओं के हाथ ऐसा कौन सा अलादीन का चिराग आ जाता है जिसके दम पर इतनी बेनामी संपत्ति,हथियार,गोल्ड-पैसा,मेहंगी शराब आदि के भंडार जुटा लेते हैं और जब कोई एजेंसी इन पर कार्रवाही करती है तो चिल्लाने लग जाते हैं कि सत्ताधारी सरकार के दबाब में ये सब हो रहा है। ऐसे में इनसे एक सवाल है कि इन एजेंसीज को ये सब करने का मौका तो आपने स्वयं ही दिया है ये सब एकत्रित करके।आप पर माननीय बनने से पहले क्या था और अब इतना कैसे जुटा लिया। ये सवाल तो उठेंगे ही क्या ये माननीय एजेंसीज और पब्लिक को पप्पू समझते हैं। 

देश के विभिन्न हिस्सों में इस वक्त प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की ओर से मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में छापेमारी की जा रही है। हर रोज एजेंसी के सामने चौंकाने वाली जानकारी सामने आती है। इसी क्रम में ईडी ने हरियाणा और पंजाब के विभिन्न जिलों में आईएनएलडी के पूर्व एमएलए दिबांग सिंह, कांग्रेस के पूर्व एमएलए सुरिंदर पंवार और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी में मिली सामाग्रियों को देखकर लोग हैरान हो गए हैं। 

केंद्रीय एजेंसी ने हरियाणा के यमुनानगर जिले में कथित अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत गुरुवार को पूर्व विधायक और सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार और आईएनएलडी के पूर्व एमएलए दिलबाग सिंह के खिलाफ छापेमारी शुरू की थी। इस छापेमारी में ईडी ने विदेशी निर्मित हथियार, लगभग 300 कारतूस समेत अनेक सामाग्रियां बरामद की है। 

हथियार-कारतूस और नकद

इनेलो विधायक दिलबाग सिंह और उनके सहयोगियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई तलाशी के दौरान विदेशी निर्मित हथियार, लगभग 300 कारतूस, 5 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। ये मामला हरियाणा पुलिस द्वारा पट्टा समाप्ति अवधि और अदालत के आदेश के बाद भी यमुनानगर और आसपास के जिलों में अतीत में हुए बोल्डर, बजरी और रेत के कथित अवैध खनन की जांच के लिए दर्ज की गई कई एफआईआर से उपजा है।

 कैश और गोल्ड बरामद

यमुनानगर, सोनीपत, मोहाली, फरीदाबाद, चंडीगढ़ और करनाल में दोनों राजनेताओं और संबंधित संस्थाओं के लगभग 20 ठिकानों पर ईडी को 4-5 किलोग्राम सोना और बड़ी मात्रा में कैश मिला है। इसके अलावा भारत और विदेशों में संपत्ति से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

100 से अधिक शराब की बोतलें बरामद 

ईडी द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की गई छापेमारी के दौरान कैश, हथियार, गोल्ड के साथ-साथ  100 से अधिक शराब की बोतलें बरामद की गई हैं।

Post a Comment

0 Comments