Random Posts

header ads
header ads

G News 24 : ग्वालियर में 7 को राष्ट्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन भारत का अधिवेशन

 समाज में शोषितों-पीड़ितों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए ...

ग्वालियर में 7 को राष्ट्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन भारत का अधिवेशन

ग्वालियर। समाज में शोषितों-पीड़ितों की आवाज बनना और उनकी आवाज को उनकी परेशानियों को सरकार तक पहुंचाना और उन परेशानियों को दूर होने तक लड़ाई लड़ने का कार्य करने वाला संगठन राष्ट्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन भारत 7 जनवरी को 15 वां वार्षिक अधिवेशन ग्वालियर में आयोजित करने जा रहा है यह संगठन एक स्वायत्त विधिक संस्था है। इसकी इकाइयां विभिन्न राज्यों में स्थापित है जो समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य करती हैं।

 इसकी स्थापना 12 अक्टूबर 1993 को हुई थी संगठन के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस वैसे तो 10 दिसंबर को मनाया जाता है लेकिन इसका वार्षिक अधिवेशन इस बार 7 जनवरी को गोला का मंदिर स्थित ब्रज वाटिका में आयोजित हो रहा है। आयोजन में सांसद विवेक नारायण सेजवलकर, कैबिनेट मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर गुना सांसद केपी सिंह यादव आईपीएस संजय कुमार झा संत कृपाल सिंह डॉक्टर श्री प्रकाश कुरुक्षेत्र से महाराज योगीराज आदि सहित विभिन्न सामाजिक राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र में कार्य करने वाले गणमान्य जन इस अधिवेशन में अपने विचार रखेंगे और समाज को एक दिशा दिखाने का कार्य करेंगे। ओके जानकारी संगठन के अध्यक्ष एम एल शर्मा एवं संगठन के पदाधिकारी यों द्वारा पत्रकारों को संयुक्त रूप से दी गई।

Post a Comment

0 Comments