G News 24 :त्योहार से पहले मिलेगा ‘राशन गिफ्ट हैंपर’ चीनी-सरसों तेल होंगे उपलब्ध !

 राशन कार्ड धारकों के लिए सरकार की बड़ी तैयारी...

त्योहार से पहले मिलेगा ‘राशन गिफ्ट हैंपर’ चीनी-सरसों तेल होंगे उपलब्ध !

त्रिपुरा . राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। दुर्गा पूजा से पहले सभी राशन कार्ड धारकों को विशेष सब्सिडी वाला उपहार दिया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इसका निर्णय लिया गया है। इस निर्णय की शुरुआत मंगलवार से हो रही है। मुख्यमंत्री मानिक शाहा द्वारा इसकी शुरुआत की जा रही है।

त्रिपुरा के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री सुशांत चौधरी ने कहा कि गिफ्ट हैंपर में 1 लीटर सरसों के तेल के अलावा 1 किलो दाल, 2 किलो आटा, 1 किलो चीनी, 500 ग्राम रवा दिया जाएगा। सरसों का तेल 113 प्रति लीटर की विशेष कीमत पर बेचा जा रहा है।हालांकि इससे पहले यह निर्णय लिया गया था कि राशन की दुकानों पर सरसों का तेल 128 रुपए प्रति लीटर बेचा जाएगा लेकिन बाद में विभाग द्वारा ₹15 प्रति लीटर अतिरिक्त सब्सिडी के तौर पर उपलब्ध कराई गई है।

राशन कार्ड धारकों को चार बार सब्सिडी वाला सरसों का तेल उपलब्ध कराया जाएगा। विशेष रूप से विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी सरकार द्वारा पर सरसों का तेल उपलब्ध कराने का वादा किया गया था। जिस पर अमल किया गया है। मंत्री द्वारा जानकारी दी गई है जिसमें कहा गया है की सभी राशन ने दुकानों का कायाकल्प किया जाएगा और उन्हें मॉडल राशन दुकानों में बदल दिया जाएगा। पहले चरण में आठ जिले में कुल 2056 दुकानों में से 600 को मॉडल राशन दुकान में तब्दील किए जाने की योजना तैयार की।

इधर आंध्र प्रदेश में राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। सर्वर समस्या के विकल्प में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत आंध्र प्रदेश में नागरिक आपूर्ति अधिकारी द्वारा समस्या का समाधान होने तक राशन कार्ड धारकों को ऑफलाइन आपूर्ति करने लिया गया है। ऐसे में राशन कार्ड धारकों को कुछ चावल आटा से ही चीनी की ऑफलाइन आपूर्ति की जाएगी।

इस महीने की 5 तारीख से सर्वर काम नहीं कर रहे हैं। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है। सर्वर चालू होने तक समान ऑफलाइन वितरित करने का आदेश दिया गया है। ऐसे में फिंगरप्रिंट की आवश्यकता के बिना कार्ड नंबर दर्ज करके सामान का वितरण किया जाएगा। हालांकि पोर्टेबिलिटी कार्ड पर कर्मचारियों को राशन उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे।

Reactions

Post a Comment

0 Comments