G.NEWS 24 : नवीन परिषद भवन के निर्माण हेतु सर्व सम्मति से निविदा आमंत्रण हेतु मिली सैद्धांतिक स्वीकृति

चर्चा के दौरान अनेक पार्षदगणों द्वारा...

नवीन परिषद भवन के निर्माण हेतु सर्व सम्मति से निविदा आमंत्रण हेतु मिली सैद्धांतिक स्वीकृति

ग्वालियर। नगर निगम परिषद की विशेष सम्मेलन का आयोजन सभापति मनोज सिंह तोमर की अध्यक्षता में निगम परिषद कार्यालय में किया गया। निगम परिषद में आयोजित बैठक में नवीन परिषद भवन (20,90,73,000/- रूपये जीएसटी सहित) के निर्माण हेतु सैदांतिक रूप से निविदा आमंत्रण, प्रशासकीय तकनीकी स्वीकृति के संबंध मंे निगमायुक्त के प्राप्त प्रतिवेदन पर चर्चा की गई तथा चर्चा के दौरान आये सभी सुझाव को शामिल करते हुए प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति किया गया। चर्चा के दौरान अनेक पार्षदगणों द्वारा नवीन परिषद भवन हेतु अपनी मौलिक निधि से राषि प्रदान करने की सहमति दी गई। 

जिसमें नेताप्रतिपक्ष हरिपाल ने 20 लाख रूपये, मेयर इन कांउसिल के सदस्य अवधेष कौरव ने 25 लाख रूपये, वार्ड 61 के पार्षद नाथूराम ठेकेदार ने 21 लाख रूपये, पार्षद रवि तोमर ने 5 लाख रूपये, वार्ड 66 के ऊषा गिर्राज मावई ने 10 लाख रूपये, वार्ड 29 के पार्षद गिर्राज कंसाना ने 10 लाख रूपये, वार्ड 58 की पार्षद अर्पणा पाटिल ने 5 लाख, वार्ड 32 के पार्षद सोनू विवेक त्रिपाठी ने 5 लाख रूपये, वार्ड 38 के पार्षद भगवान सिंह कुषवाह ने 5 लाख रूपये, वार्ड 8 के पार्षद मनोज राजपूत ने 5 लाख, वार्ड 50 के पार्षद अनील सांखला ने 5 लाख, वार्ड 20 की पार्षद मंजूलता जितेन्द्र सिंह ने 10 लाख, वार्ड 59 की पार्षद सरोज हेवरन कंसाना ने 10 लाख, वार्ड 53 के पार्षद योगेन्द्र यादव ने 5 लाख, वार्ड 21 के ब्रजेष श्रीवास ने 5 लाख, वार्ड 10 के पार्षद शकील मंसूरी 5 लाख, वार्ड 5 के पार्षद पीपी शर्मा के 5 लाख, वार्ड 47 के पार्षद जितेन्द्र मुदगल ने 5 लाख, वार्ड 42 की पार्षद ममता अजय तिवारी ने 5 लाख, वार्ड 64 के पार्षद मनोज यादव के 5 लाख, वार्ड 23 के पार्षद सुरेष सोलंकी ने 10 लाख रूपये प्रदान करने की सहमति दी। 

बैठक के अंत मंे शोक प्रस्ताव पढा गया जिसमें पूर्व पार्षद विषाल सिंह गुर्जर का आकस्मिक निधन, वरिष्ठ पत्रकार उदय रस्तोगी के निधन, वार्ड 45 के पार्षद के चाचा जी मोहन कठ्ठल का आकस्मिक निधन एवं मध्य प्रदेष शासन के मंत्री भारत सिंह कुषवाह की माताजी द्रोपती बाई के आकस्मिक निधन को लेकर शोक व्यक्त किया गया। इसके उपरांत बैठक में पार्षद नागेन्द्र राणा द्वारा चन्द्रयान 3 की सफलता को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं इसरो की टीम को धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसको सभी ने सर्व सम्मति से धन्यवाद प्रस्ताव पास किया।

Reactions

Post a Comment

0 Comments