5,000 सैनिक मरने के लिए तैयार हैं…
खूंखार भाड़े के टॉप कमांडर ने खाई पुतिन की सत्ता को उखाड़ फेंकने की कसम !
यूक्रेन से युद्ध में उलझे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए बुरी खबर आई है। रूस में खूंखार भाड़े के सैनिकों की सबसे बड़ी प्राइवेट आर्मी के टॉप कमांडर ने पुतिन की सत्ता को उखाड़ फेंकने की कसम खाई है। कभी पुतिन के करीबी रहे वैगनर प्राइवेट आर्मी के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने कहा है कि उनके 25,000 सैनिक मरने के लिए तैयार हैं और वे रूसी सैन्य नेतृत्व को उखाड़ फेंकने के लिए बढ़ रहे हैं।
इस आर्मी का इतना डर है कि क्रेमलिन में पुतिन की सुरक्षा के लिए टैंक तैनात कर दिए गए हैं। वैगनर प्राइवेट आर्मी के चीफ येवगेनी विक्टरोविच प्रिगोझिन ने कहा है कि वे रूसी सैन्य नेतृत्व को उखाड़ फेंकने के लिए उनके सैनिक आखिरी हद तक जाएंगे। समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि येवगेनी ने एक नए ऑडियो मैसेज में कहा, "हम सभी मरने के लिए तैयार हैं। सभी 25,000 और उसके बाद दूसरे 25,000। हम रूसी लोगों के लिए मर रहे हैं।"










0 Comments