G News 24:पंजाब किंग्स ने चेन्नई किंग्स को आखिरी गेंद पर चार विकेट से हराया

 चेपक में 200+ रन चेज करने वाली पंजाब किंग्स  पहली टीम बनी...

पंजाब किंग्स ने चेन्नई किंग्स को आखिरी गेंद पर चार विकेट से हराया

चेन्नई l आईपीएल 2023 के 41वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स से था। यह मैच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला गया। चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने 201 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में पंजाब ने आखिरी गेंद पर मैच जीत लिया। 

पंजाब ने चेन्नई को चार विकेट से हराया

आईपीएल 2023 के 41वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने रोमांचक मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को चार विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 200 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 201 रन बनाकर मैच जीत लिया।

आखिरी ओवर का रोमांच

आखिरी छह गेंदों में नौ रन की जरूरत थी। सिकंदर रजा और शाहरुख खान क्रीज पर थे। वहीं, जूनियर मलिंगा के नाम से मशहूर मथिशा पथिराना गेंदबाजी कर रहे थे। पहली गेंद पर रजा ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर शाहरुख भी एक रन ले पाए। तीसरी गेंद डॉट बॉल रही। चौथी और पांचवीं गेंद पर रजा ने दो-दो रन लिए। आखिरी गेंद पर पंजाब को तीन रन की जरूरत थी। पथिराना ने ऑन द स्टंप्स स्लोअर बॉल फेंकी। रजा ने इसे स्क्वायर लेग में खेला और भागकर तीन रन ले लिया। इस तरह आखिरी गेंद पर चेन्नई की हार हुई।

अंक तालिका का हाल

इस जीत के साथ पंजाब के 10 अंक हो गए हैं। टीम नौ मैचों में पांच जीत और चार हार के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स भी इतने अंक और पंजाब से बेहतर रन रेट के साथ चौथे स्थान पर है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments