G News 24:इस लड़की ने एक साथ 1000 बॉयफ्रेंड को डेट करने का अनोखा तरीका निकला

 गर्लफ्रेंड बनने के लिए प्रति मिनट 1 डॉलर यानी 80 रुपये चार्ज करती है…

इस लड़की ने एक साथ 1000 बॉयफ्रेंड को डेट करने का अनोखा तरीका निकला  

न्यूयॉर्क। हैरान कर देने वाली एक नई खबर सामने आई है, एक लड़की कई ब्वॉ यफ्रेंड के साथ डेट करती है। उनके साथ बातें करती है और लाइफ एंज्वॉनय करती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक . 23 साल की एक लड़की एक साथ 1000 बॉयफ्रेंड को डेट कर रही है। उनके साथ बातचीत करती है। वे भविष्य के बारे में अपने विचार शेयर करते हैं। अंतरंग भावनाओं को साझा करते हैं। बस इतना है कि वह इनमें से किसी से भी मिली नहीं है। आप यह जानकर और भी दंग रह जाएंगे कि यह लोगों की गर्लफ्रेंड बनने के लिए प्रति मिनट 1 डॉलर यानी 80 रुपये चार्ज करती है। अब तक लाखों रुपये कमा चुकी है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की का नाम कैरिन मार्जोरी है और वह जॉर्जिया की रहने वाली है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट पर उसके 18 लाख से अध‍िक जबक‍ि पंस्टाग्राम पर 216 हजार फॉलोअर्स हैं। वह एक स्नैपचैट इन्फ्लुएंसर भी है। मार्जोरी ने बताया कि उसके कई फैन्स उसके साथ रहना चाहते हैं, लेकिन सबके साथ रह पाना संभव नहीं है, इसलिए उसने यह काम एआई को सौंप दिया। अब तो आप समझ गए होंगे कि आख‍िर तरीका क्याथ है. दरअसल, कैरिन ने खुद का एक प्रामाणिक एआई क्लोन बनाया, जो फॉलोअर्स के साथ डेट करता है। यह हूबहू कैरिन की तरह लगे, उसकी तरह ही बात करे, इसके लिए हजारों घंटों की उसके साथ हुई बातचीत को रिकॉर्ड किया है। यह एआई बिल्कु ल कैरिन की तरह मीठी बातें करता है। 

कथ‍ित ब्वायफ्रेंड से मीठी नोकझोंक करता है। कई विषयों पर चर्चा करता है और यहां तक क‍ि रोमांस का मजा भी देता है। एक दिन पहले इसका बीटा संस्कंरण जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कैर‍िन के ब्वायफ्रेंड एआई क्लोन के साथ समय बिताने के लिए प्रति मिनट 1 डॉलर दे रहे हैं। मॉडल के एआई बॉट ने अब तक 71 हजार 610 डॉलर यानी तकरीबन 58 लाख रुपये की कमाई की है। कैरिन ने बताया कि अगर उसके 18 लाख फॉलोअर्स में से 20 हजार भी इसमें साइनअप करें तो हर महीने 5 मिलियन डॉलर की कमाई हो सकती है। यह आपको स्कूलल-कॉलेज, दफ्तर या सोसाइटी कहीं भी इसके बारे में बात कर सकते हैं। आपको कुछ अलग महसूस नहीं होगा।

Comments