G News 24: सबसे दमदार नेवी वाला हिंदू राजा ने 1000 साल पहले इंडोनेशिया तक जमाई धाक !

 राजा ने हिंद महासागर के अधिकतर द्वीपों पर कब्जा जमा लिया था.

सबसे दमदार नेवी वाला हिंदू राजा ने 1000 साल पहले इंडोनेशिया तक जमाई धाक !

चोल काल l आपने मुगल काल और राजपूत राजाओं की कई कहानियां सुनी होंगी लेकिन, क्या आप जानते हैं कि एक हिंदू राजा  ऐसा भी था जिसके पास सबसे शक्तिशाली नेवी थी. उसने अपनी नौसेना के दम पर हिंद महासागर ) पर दशकों तक राज किया. माना जाता है कि इंडोनेशिया और कंबोडिया समेत तमाम देशों में सनातन परंपरा की जो छाप दिखती है वो उसी साम्राज्य की वजह से है. इस हिंदू राजा ने पहले श्रीलंका को जीता और फिर हिंद महासागर के अधिकतर द्वीपों को अपने राज्य के आधीन कर लिया. कहा जाता है कि इस राज्य के पास उस समय के सबसे आधुनिक युद्धपोत थे. इसी के दम पर उन्होंने एक के बाद एक जीत हासिल की. आइए जानते है कि ये हिंदू राज कौन था और उसने कैसे इंडोनेशिया तक अपने राज्य की धाक जमाई थी.

बता दें कि हम किसी और की नहीं बल्कि पराक्रमी चोल वंश की बात कर रहे हैं. चोल वंश के दो राजाओं के बारे में सबसे ज्यादा बात होती है. उनके काल को दक्षिण भारत स्वर्ण युग भी कहा जाता है. चोल वंश में सबसे ज्यादा राजा राजराजा और उनके बेटे राजेंद्र प्रथम की चर्चा की जाती है. जहां राजा राजराज ने 985-1014 ईस्वी तक और उनके पुत्र राजेंद्र प्रथम ने 1012 से 1044 ईस्वी तक शासन किया था. इतिहास में दर्ज है कि चोल सेना के आगे साउथ-ईस्ट एशिया के तमाम देशों ने अपनी हार स्वीकार की और फिर चोलों के ही आधीन हो गए.

बता दें कि चोल राजा सिर्फ युद्ध नीति में ही निपुण नहीं थे. चोल साम्राज्य में बिजनेस पर भी काफी ध्यान दिया. चोल राज्य का बिजनेस आज से करीब 1 हजार साल पहले रोम-चीन तक फैला हुआ था. चोल शासकों का नाम उन पहले राजाओं में दर्ज हैं जिन्होंने भारत के बाहर किसी देश पर हमला किया. चोल राजा ने अपने विजय अभियान की शुरुआत श्रीलंका से की थी. बताया जाता है कि जब 1014 में राजेंद्र प्रथम राजा बने तो उन्होंने अपने साम्राज्य को बढ़ाते रखने का अभियान जारी रखा. इतना ही नहीं वे दक्षिण भारत के राज्य से भारत में उत्तर की तरफ बढ़े और फिर कलिंग तक अपना दबदबा कायम कर लिया था.

दक्षिण से बंगाल तक किया राज

जान लें कि चोल राजा ने बंगाल में पाल राजवंश को हराकर अपने राज्य का विस्तार किया था. इसके अलावा राजा राजेंद्र प्रथम ने कृष्णा नदी के किनारे गंगईकोंडाचोलपुरम नाम से अपनी नई राजधानी बसाई थी. बंगाल की खाड़ी पर चोल राजाओं का कब्जा था. तब इसे चोल झील कहा जाने लगा था. चोल वंश के राजाओं ने कई सदियों तक शासन किया जो उनकी महानता को बताता था. चोल राजा के समय राज्य के लोग कृषि में भी बहुत आगे थे. चोलों के राज्य में सिंचाई के लिए अच्छी व्यवस्था थी. यहां कई बांध बनवाए गए थे.

Comments