G News 24 :कांग्रेस का बिना पुलिस की मंजूरी लिए सत्याग्रह शुरू

राहुल की सदस्यता जाने से तिलमिलाई कांग्रेस ने ...

बिना पुलिस की मंजूरी लिए किया सत्याग्रह शुरू

नई दिल्ली l दिल्ली स्थित राजघाट पर कांग्रेस के सत्याग्रह को लेकर दिल्ली पुलिस ने मंजूरी देने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद कांग्रेस ने राहुल की सदस्यता जाने से तिलमिलाई कांग्रेस ने बिना पुलिस की मंजूरी लिए सत्याग्रह शुरू कर दिया है। एक पत्र में दिल्ली पुलिस ने कहा कि कानून और व्यवस्था और यातायात कारणों और राजघाट में और उसके आसपास धारा 144 सीआरपीसी के तहत प्रतिबंधात्मक आदेशों के कारण अनुरोध को खारिज कर दिया गया था। हालांकि, कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम जरूर कर दिए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर से भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, 'बीजेपी राहुल गांधी को बोलने नहीं दे रही है। राहुल गांधी देश और जनता के हक के लिए लड़ रहे हैं और हम रुकेंगे नहीं। आज हम गांधी स्मारक जा रहे हैं और वहां सत्याग्रह करेंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल और अन्य नेता पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास से राजघाट के लिए रवाना हुए। यहां कांग्रेस एक दिवसीय संकल्प सत्याग्रह कर रही है।

 कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर राजघाट पर पार्टी के संकल्प सत्याग्रह में शामिल हुए। संसद सदस्य के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता के विरोध में कांग्रेस पार्टी राजघाट पर एक दिवसीय संकल्प सत्याग्रह कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नई दिल्ली में राजघाट पर सत्याग्रह में बैठेंगे। सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों को गांधी प्रतिमाओं के सामने एक दिन का सत्याग्रह आयोजित करने को कहा गया है।

Comments