G News 24 :वर्तमान समय में ट्रेडयूनियनों के समक्ष उनके आस्तित्व बचाने की चुनौती है : दिग्विजय सिंह

 युवा पीढ़ी को स्व•सुमेर सिंह जी द्वरा स्थापित आदर्शों का अनुकरण करना चाहिए...

वर्तमान समय में ट्रेडयूनियनों के समक्ष उनके आस्तित्व बचाने की चुनौती है :   दिग्विजय सिंह

ग्वालियर l वर्तमान में औद्योगिक परिवेश बदल गया है। श्रम कानून श्रमिकों के शोषण और पूंजीपतियों के पक्ष में बदल दिए गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा 44 श्रम कानूनो को समाप्त कर 4 कानून बनाये गए है, जो पूंजीपतियों के पक्ष में अधिक और श्रम संगठनो को कमजोर कर पूंजीपतियों के हितों को अधिक संरक्षण दिया गया है। ऐसे में ट्रेडयूनियनों के समक्ष उनके आस्तित्व बचाने की चुनौती है!..ऐसे में गाँधीवादी विचारधारा के ऐसे नेतृत्व की जरुरत बढ़ गई है, जिसका अनुसरण कर स्व• सुमेर सिंह जी ने कर समाज के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।  

ऐसे काल खण्ड में कुलदीप सिंह सेंगर जी ने ये पुस्तक ट्रेडयूनियन दर्शन पर लिख कर महत्वपूर्ण कार्य किया है। उक्त विचार मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ,राज्यसभा के सांसद श्री दिग्विजय सिंह ने कहा। वे आज इंटक मैदान ग्वालियर में *स्व•सुमेर सिंह जी के जीवन दर्शन पर प्रकाशित पुस्तक के लोकार्पण अवसर पर बोल रहे थे।  कार्यक्रम का आयोजन  इंटक के महामंत्री श्री राजेन्द्र सिंह नाती ने अपने बाबा की 35 वीं स्मृति में किया।श्री नाती ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि  आज मुझे खुशी है कि मेरे पूज्य बाबा श्री सुमेर सिंह जी की स्मृति को अक्षुण बनाये रखने हेतु आदरणीय कुलदीप सिंह सेंगर जी ने बड़े परिश्रम से उनके इतिहास को लिपिबद्ध कर प्रकाशित करा दिया। ये पुस्तक अब आनेवाले पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शिका का काम करेगी ।

कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर संत श्री रामदास जी महाराज महंत श्री दंदरौआ धाम,  मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सांसद दिग्विजय सिंह , विधानसभा में  नेता प्रतिपक्ष गोबिन्द सिंह , प्रदेश इंटक के अध्यक्ष,आर डी त्रिपाठी, महामंत्री श्याम सुंदर यादव, शहर जिला काँग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, पूर्व मंत्री  भगवान सिंह, पूर्व सांसद बाबू राम सेवक , ग्वालियर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्षचंद्र मोहन नागौरी, मध्य भारत खादी संघ के चेयरमैन वासुदेव शर्मा, इंजीनियर फूल सिंह बरैया, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के रामविलास गोस्वामीआदि अनेको वरिष्ठ नेतावों ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  ग्वालियर इंटक के अध्यक्ष रतीराम यादव ने किया संचालन इंटक के अशोक गोस्वामी, टी.एन सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में इंटक के विभिन्न ट्रेडयूनियनों के सैकडों सदस्यों, पदाधिकारियों,समाजसेवी, पारिवारिक सदस्यों आदि लोगो ने भाग लिया।

Comments