G News 24 : एक बार फिर रैंप वॉक पर उतरीं 70 साल की ज़ीनत अमान

 पुराने दिनों को याद करने के लिए…

एक बार फिर रैंप वॉक पर उतरीं 70 साल की ज़ीनत अमान

एक बार फिर बॉलीवुड की 70 साल की अदाकारा जीनत अमान पुराने दिनों को याद करने के लिए रैंप वॉक पर उतर आई है। एफडीसीआईएक्स लक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन  अदाकारा ने लाइमलाइट लूटने में कोई कमी नहीं छोड़ी। वह फैशन डिजाइनर शाहीन मन्नान के लिए रैंप पर उतरी थी। उनकी तस्वीरें देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि जीनत अमान के आगे सब फीके हैं। 

रेड एंड ब्लैक आउटफिट पहन वह जिस अंदाज में रैंप पर उतरी वह देखने लायक था। एक्ट्रेस ने अपने लुक को ब्लैक पैंट और मैचिंग फुटवियर के साथ पेयर किया था।  साथ में सनग्लासेस जीनत अमान के लुक को रॉयल बनाने का काम कर रहे थे।  एक्ट्रेस ने डीवा की तरह अपने ग्रे बालों वाले लुक को फ्लॉन्ट किया। 

ज़ीनत अमान ने अपनी स्माइल से पूरे माहौल को रंगीन कर दिया। रैंप पर वापसी करने पर ज़ीनत अमान काफी खुश नजर आ रही थी। उन्होंने कहा-  मैंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी और पिछले कुछ वर्षों में मैंने कई रैंप पर वॉक किया है। बड़ी उम्र की महिलाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए फिर से ऐसा करना रोमांचक है।

Comments