G.News 24 : निरंजन देव भारद्वाज को वर्ल्ड एनवायरनमेंट काउंसिल ने किया सम्मानित

ग्वालियर के लिए है गौरव का विषय...

निरंजन देव भारद्वाज को वर्ल्ड एनवायरनमेंट काउंसिल ने किया सम्मानित

ग्वालियर के निरंजन देव भारद्वाज को वर्ल्ड एनवायरनमेंट काउंसिल ने इंटरनेशनल एनवायरनमेंट अवेयरनेस अवॉर्ड (अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण सजगता सम्मान) से सम्मानित किया। यह अवॉर्ड पलाउ गणराज्य के भारत में कॉन्सुलेट जनरल डॉ नीरज शर्मा , पदम श्री डॉ विजय कुमार शाह, एमिटी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो पी बी शर्मा और प्रो गणेश चन्ना के द्वारा दिया गया और यह कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर , लोधी गार्डन में संपन्न हुआ। यह पूरे ग्वालियर के लिए गौरव का विषय है।

29 वर्षीय निरंजन देव भारद्वाज को देश विदेश में एक युवा पर्यावरणविद के रूप में जाना जाता है। निरंजन देव भारद्वाज की 2 पुस्तकें पर्यावरण नैतिकता और पर्यावरण रेनेंसेंस को राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, शिक्षा मंत्रालय , भारत सरकार ने प्रकाशित किया है। निरंजन देव राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के विशिष्ट सलाहकार समिति ( पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और मानव अधिकार)के सबसे कम उम्र के सदस्य भी हैं। उन्होंने  नवंबर 20-21 में यूरोपियन संसद, काउंसिल ऑफ यूरोप, फ्रांस में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और उनके उद्बोधन को बहुत सराहा गया था। निरंजन देव भारद्वाज के नाम पर्यावरण संरक्षण और अवेयरनेस ( सजगता)के विषय में आधा दर्जन TED talks भी है, जो की पूरे विश्व में सबसे ज़्यादा हैं।

निरंजन देव कई देश जैसे ईरान, उज़्बेकिस्तान, नेपाल ,थाईलैंड में भी पर्यावरण संरक्षण पर व्याख्यान दे चुके हैं।उल्लेखनीय यह भी है कि निरंजन देव भारद्वाज को एनलाइटन वर्ल्ड फाउंडेशन बांग्लादेश ने वर्ष 20-21 में पर्यावरण के क्षेत्र में  यंग लीडर अवॉर्ड से और JCI ग्वालियर ने आउटस्टैंडिंग यंग पर्सन अवॉर्ड 2020 से भी सम्मानित किया जा चुका है।निरंजन देव डॉ. अर्चना भारद्वाज पूर्व प्राचार्य, केआरजी कॉलेज और डॉ. सोम देव भारद्वाज संगठन मंत्री विज्ञान भारती, उत्तर प्रदेश के पुत्र हैं।

Reactions

Post a Comment

0 Comments